अगर आपके घर में आ जाए ये पक्षी तो समझ लीजिए होने वाला है धनलाभ

तोता करीब करीब हर घर में पाला जाता है। उसकी मीठी आवाज़ और कॉपी करने का अंदाज़ घर के सभी सदस्यों का दिल मोह लेता है। पक्षी हमारे वातावरण का अहम और अनिवार्य हिस्सा हैं। पर क्या आपको पक्षियों से जुडी ये बातें पता हैं। 

तोता करीब करीब हर घर में पाला जाता है। उसकी मीठी आवाज़ और कॉपी करने का अंदाज़ घर के सभी सदस्यों का दिल मोह लेता है। पक्षी हमारे वातावरण का अहम और अनिवार्य हिस्सा हैं। पर क्या आपको पक्षियों से जुडी ये बातें पता हैं। 

पक्षियों से कई सारी मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि अचानक से घर में तोता आ जाए तो यह धनलाभ का संकेत है। इस तरह की कई मान्यताएं पक्षियों से जुड़ी हुई हैं। आज हम इसी बारे में विस्तार से बात करने जा रहे हैं। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं का वाहन कोई पक्षी या कोई पशु होता है। देवी-देवताओं की पूजा के साथ ही इनके वाहनों की भी आराधना करने का विधान है। कहते हैं कि देवी-देवता के प्रिय वाहनों की सेवा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इससे धार्मिक आधार पर पक्षियों की महत्ता को समझा जा सकता है।

कार्तिकेय जी का वाहन मोर है

गाय, कुत्ते और बकरी को रोटी खिलाने के लिए कहा जाता है। इसके साथ ही इन्हें पानी पिलाने की सलाह भी दी जाती है। कहते हैं कि ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पक्षियों से भविष्य का संकेत मिलने की बात भी कही गई है। माना जाता है कि पक्षियों की सेवा करने से आशीर्वाद मिलता है। मालूम हो कि कार्तिकेय जी का वाहन मोर है। मां सरस्वती हंस पर विराजमान हैं। विष्णु जी का वाहन गरुड़ माना गया है। और शनि देव का वाहन कौवा है।

अजय कुमार लल्लू ने सीएम योगी पर साधा निशाना, पीपीई किट को लेकर कही ये बड़ी बात

कौवा के कांव-कांव को पितृ के असंतुष्ट होने की निशानी माना जाता है

उल्लू लक्ष्मी जी का वाहन है। यह उल्लू घर के आसपास आपर बैठ जाए तो इसे धनलाभ का संकेत माना गया है। यह घर पर किसी मेहमान के आगमन का भी संकेत है। यदि आपको अपने घर में कौवा दिखाई दे तो इसे भी मेहमान के आगमन का संकेत माना गया है। बता दें कि कौवा के कांव-कांव को पितृ के असंतुष्ट होने की निशानी माना जाता है। चील का संबंध शनि और विष्णु जी से है। घर पर चील के दिखने से स्थान परिवर्तन होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा घर में अचानक से कबूतर का दिखना चोरी होने का संकेत माना गया है। इसे झगड़ा होने का संकेत भी कहा गया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button