पटना : RJD से चुनाव लड़ेंगी सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया, मिल चुका है ये अवॉर्ड

रितु जायसवाल वो नाम है जिन्हें न सिर्फ खुद मोदी सरकार खुद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने

पटना। रितु जायसवाल वो नाम है जिन्हें न सिर्फ खुद मोदी सरकार खुद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सम्मानित किया था। अब राजद ने उन पर भरोसा जताते हुए कमान सौंपी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू  ने रितु जायसवाल को  चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से नवाज़ा था। 

राष्ट्रीय जनता दल ने उन्हें परिहार विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। पटना आकर उन्होंने अपना सिंबल भी ले लिया है।

ये भी पढ़ें- Covid Warrior Actress : 6 महीनों से नर्स बनकर ये अभिनेत्री कर रही थी कोरोना मरीजों की सेवा और अब…

रितु सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड की राज सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया हैं। उनके पति अरुण आईएएस अधिकारी थे। 2018 में उन्होंने वीआरएस ले लिया।दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल की नौकरी छोड़ पंचायत चुनाव लड़ने वाली रितु जायसवाल को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रतिष्ठित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया था।

रितु जायसवाल ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया था

देश की 2.5 लाख पंचायत में से 240 लोगों को यह राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इसके अलावा आईआईटी मुंबई में आयोजित एसएसई टॉक में रितु जायसवाल ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया था।

साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा चयतिन 9 पैनलिस्ट में से एक थीं।

टिकट मिलने के बाद रितु जायसवाल ने ट्वीट कर कहा, 25 परिहार विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में चुनाव में रहूंगी। इस विश्वास के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी को हृदय से धन्यवाद।

इस विश्वास का मान सदा बनाये रखूंगी। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, राजद परिवार के अभिभावक तुल्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रणाम। वचन देती हूं कि पार्टी को कई सालों से आज तक आप जैसे लाखों कार्यकर्ताओं ने जिस शिद्दत से खून-पसीने से सींचा है, उस त्याग और परिश्रम का मान सदा रखूंगी। जनता अब बदलती राजनीति के एक नये स्वरूप को आने वाले समय में महसूस करेगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button