सहारनपु: एसकेएस मैमोरियल ट्रस्ट ने मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्रसिंह व अभय सैनी एडवाकेट को किया सम्मानित

सहारनपुर मेयर संजीव वालिया ने कहा है कि यदि स्वच्छता में सहारनपुर नंबर वन आया तो देशभर के बड़े उद्योग भी सहारनपुर आयेंगे और रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होंगे

सहारनपुर मेयर संजीव वालिया (Mayor Sanjeev Walia ) ने कहा है कि यदि स्वच्छता में सहारनपुर नंबर वन आया तो देशभर के बड़े उद्योग भी सहारनपुर आयेंगे और रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होंगे। उस स्थिति में सहारनपुर से किसी को पलायन नहीं करना पडे़गा। उन्होंने कहा कि यहां के साहित्यकारों के नाम से भी सहारनपुर को देशभर में जाना जाता है। उनके साहित्य को संरक्षित करना हमारा दायित्व है। सहारनपुर के सब साहित्यकारों का साहित्य निगम की ई-लायबे्ररी में रखा जायेगा और प्रमुख साहित्यकारों के तैल चित्र भी निगम लायब्रेरी में लगाये जायेंगे।

मेयर संजीव वालिया (Mayor Sanjeev Walia ) यहां पैरामाउंट में श्री कृष्ण शलभ मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। ट्रस्ट द्वारा सहारनपुर के विकास के लिए मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह तथा सहारनपुर बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय सैनी को शाॅल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उक्त तीनों सम्मानित अतिथियों को कृष्ण शलभ का साहित्य भी भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त सैनी सभा के पूर्व अध्यक्ष वयोवृद्ध समाजसेवी चै. विजय सिंह मुखिया का भी शाॅल ओढ़ाकर विशेष सम्मान किया गया। समारोह की शुरुआत मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और स्मृति शेष कृष्ण शलभ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण से हुई। कार्यक्रम संयोजक राजीव सैनी, स्वागताध्यक्ष प्रो. ओ पी गौड़,के पी सैनी एडवोकेट, साईक्लिस्ट बाबूराम सैनी, विनित सैनी एडवोकेट, कृष्ण शलभ के अनुज प्रेमचंद,सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट, अखिलेश एडवोकेट, रितेश सैनी एडवोकेट, देवेश त्यागी, गोकरणदत्त शर्मा एडवाकेट, सुनील चावला, अमित कपूर, अश्वनी रोड विपिन सैनी ने अतिथियों का तथा अंजना सैनी ने ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती हेम शलभ का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

ये भी पढ़े-जानिए, आज का इतिहास, घटी थीं ये बड़ी घटनाएं…

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने लोगों से सहारनपुर के नव निर्माण में योगदान की अपील करते हुए कहा कि यदि यहां बैठे लोग स्वच्छता का संकल्प ले लें तो विकास और स्वच्छता की दृष्टि से भी सहारनपुर को देशभर में जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर ने जन सहयोग से लाॅकडाउन में भोजन वितरण व मरीजों के उपचार आदि कार्यक्रमों के जरिये एक विशेष पहचान देशभर में बनायी है, ये पहचान स्वच्छता की दृष्टि से भी पूरे देश में होगी तो देश और प्रदेश से विकास के लिए और अधिक धन सहारनपुर आयेगा।

सिविल बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय सिंह सैनी एडवोकेट ने भी मेयर और नगरायुक्त की प्रशंसा करते हुए कहा कि सहारनपुर में जो बयार बह रही है, वह सहारनपुर सिविल कोर्ट परिसर तक भी पहुंची है। उन्होंने भी अधिवक्ता समाज से सहारनपुर के विकास में योगदान का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए देश के जाने माने गीतकार राजेन्द्र राजन ने मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त को सहारनपुर की जनता की ओर से विश्वास दिलाया कि सहारनपुर की उन्नति में सभी लोगों का सहयोग नगर निगम को मिलेगा। समारोह में जगपाल सैनी एडवोकेट, उद्यमी सुनील कपूर, संयोग सैनी, प्रणय आदियान, संजय सैनी, रवीन्द्र सैनी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। संचालन ट्रस्ट के सचिव डाॅ.वीरेन्द्र आज़म ने किया।

रिपोर्ट- राहुल भारद्वाज, सहारनपुर

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button