…तो इसलिए शादी का नाम सुनते ही दूर भागती हैं आजकल की लड़कियां, वजह हैरान कर देगी

शादी का सपना हर एक लड़की सजाती है लेकिन आज के दौर में लड़कियां अपने करियर और अच्छे लड़को की तलाश के कारण शादी से दूर भाग रही है।

शादी का सपना हर एक लड़की (girls) सजाती है लेकिन आज के दौर में लड़कियां अपने करियर और अच्छे लड़को की तलाश के कारण शादी से दूर भाग रही है।अगर आप लड़कियों की माने तो उन्हें जिनकी तलाश होती है वो आसानी से मिलता नहीं है। आज नए जमाने की सोच रखते हुए सभी के शादी को लेकर विचार बदल गए है। बात अगर हम मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के रिलेशनशिप की करें तो पहले अनुष्का शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में उन्होंने विराट द्वारा बार-बार प्रपोज करने पर भी हां नहीं जताई थी। असल में हर लड़की के मन में शादी को लेकर कुछ परेशानियां रहती है। ऐेसे में वे जल्दी रिश्ते में पड़ना नहीं चाहती है।

ये भी पढ़े- रोजाना डाइट में आंवला शामिल करने से होते हैं ये गजब के फायदे…

आज भी शादी के बाद घर को अच्छे से संभालने के लिए बहू पर जोर डाला जाता है। माना कि एक औरत घर को अच्छे से संभालने में सक्षम होती है। मगर घर की सारी जिम्मेदरियां बहू पर ही डाल देना सही नहीं हैं। ऐसे में जॉब के साथ घर को संभालने, ससुराल, मायके, पति, बच्चे और रिश्तेदारों से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने में लड़कियों (girl) पर बहुत ही बोझ सा बन जाता है। इस वजह से लड़कियां शादी करने से भागती हैं।

कंही छिन न जाए आजादी

लड़कियां (girls) बचपन से ही यह सुनकर बड़ी होती है कि शादी के बाद उन्हें ससुरालवालों के हिसाब से रहना होगा। यहां जितना आराम करना है करलो वहां जाकर दूसरों के अनुसार जिंदगी जीनी होगी। जिस वजह से उनके अंदर अपनी आजादी को लेकर डर पहले ही बैठ जाता है। यही वजह है कि जो लड़कियां आत्मनिर्भर हैं, वे नहीं चाहतीं कि शादी नाम की ‘बेड़ियां’ उन्हें भी पहनाई जाए।

लड़कियां नहीं करना चाहती भविष्य से समझौता

हमेशा से शादी के बाद घर-परिवार, बच्चों संभालने के लिए लड़की को ही अपना करियर से समझौता करना पड़ता हैं। इसतरह वह पहले की तरह अपने ऑफिस में अच्छे से काम नही कर पाती है। इसतरह उन्हें करियर में सफलता मिलने की जगह उनकी ग्रोथ रूक जाती हैं। वहीं कहीं जगह पर ससुराल वाले शादी के बाद बहू को छोड़ने के लिए ही जोर डालते है। ऐसेे में शादी के बाद अपनी जॉब को छोड़ने के डर से लड़कियां (girls) शादी करने से कतराती हैं।

मन चाहे साथी की तलाश

शादी के बाद लड़के की तुलना में लड़कियों की जिंदगी में ज्यादा बदलाव आता हैं। ऐसे में हर लड़की (girls) अपने लिए ऐसे पति की ही तलाश में रहती है जो हर काम में उसका साथ दें। मगर बहुत से लड़के सपोर्टिव पार्टनर नहीं बन पाते है। वे घर से लेकर बच्चों तक सभी चीजों को संभालना पत्नि का फर्ज समझते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आज भी लड़कों को घर का काम न सिखाकर बल्कि यह समझाया जाता है कि उनकी पत्नि ही घर संभालेगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button