फिल्म ‘मुंबई सागा’ का रिलीज हुआ गाना, कुछ ही घंटों में मचाया धमाल

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई नई खबर सामने आती रहती हैं, हाल ही में 'मुंबई सागा' का नया गाना 'शोर मचेगा शोर' रिलीज हो गया।

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘मुंबई सागा’ (Mumbai Saga) इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई नई खबर सामने आती रहती हैं, हाल ही में ‘मुंबई सागा’ का नया गाना ‘शोर मचेगा शोर’ रिलीज हो गया। इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह ने गाया है। वहीं इस गाने को लोग काफी पंसद भी कर रह हैं। मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। आपको बता दें कि इस गाने को हनी सिंह के साथ होमी दिल्लीवाला ने गाया है।

ये भी पढ़े-छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाएंगे शाहिद कपूर….

वहीं फिल्म ‘मुंबई सागा’ (Mumbai Saga)  का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस मूवी का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में जॉन अब्राहम फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन के किरदार में नजर आएंगे और इमरान हाशमी एक पुलिस ऑफिसर के किरदार निभाएंगे। जॉन और इमरान के साथ इस फिल्म में सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर और काजल अग्रवाल नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें-मालदीव में पति संग वेकेशन मनाती नजर आई बिपाशा बसु, हॉट तस्वीरें देख फैन्स बोले- उफ्फ्फ !!!

लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहे हैं जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की इस साल की पहली फिल्म होगी। सभी दर्शक दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दिखने के लिए बेताब हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button