Birthday Special: प्रभुव देवा के ऐसे गाने जिन पर आज भी थिरकते हैं लोग

साउथ सुपरस्टार प्रभुव देवा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभुव देवा एक बेहतरीन डांसर, एक्टर, निर्देशक और कोरियोग्राफर भी हैं।

साउथ सुपरस्टार प्रभुव देवा (Prabhu Deva) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभुव देवा एक बेहतरीन डांसर, एक्टर, निर्देशक और कोरियोग्राफर भी हैं। प्रभुव देवा को भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है। प्रभु देवा का जन्म 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में हुआ था। प्रभु देवा के पिता भी डांसर थे। प्रभु देवा ने भरतनाट्यम के साथ वेस्टर्न डांस भी सीखा है। अपने करियर में उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं जिसमें पद्मश्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल है।

ये भी पढे़ं- फिल्म ‘थलाइवी’ का पहला गाना हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मची धूम

प्रभुदेवा  (Prabhu Deva) ने लता से शादी की थी। वहीं जब प्रभु देवा और नयनतारा के रिलेशनशिप के बारे में उनकी पत्नी लता को पता चला था तब उन्होंने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीशन दायर की थी। जिसके बाद साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया। आपको बता दें कि प्रभुदेवा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांस कोरियोग्राफर की थी। जिसके बाद साल 1994 में फिल्म इंदु से वह बतौर एक्टर नजर आएं थे।

आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको प्रभुव देवा के कुछ हिट गानों के बारे में बताते हैं।

1. मुकाबला मुकाबला
मुकाबला मुकाबला सॉन्ग में प्रभुव देवा का शानदार डांस आज भी लोगों को याद है।

2. उर्वशी उर्वशी

उर्वशी उर्वशी गाना प्रभुव देवा के हिट गानों में से एक हैं। इस गाने में उनके डांस को सभी ने काफी पसंद भी किया था।

3. के सेरा सेरा
इस गाने में प्रभुदेवा माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए नजर आए थे। वहीं दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया था।

4. गो गो गोविंदा

इस गाने में प्रभुदेवा के साथ सोनाक्षी सिन्हा के जबरदस्त डांस को फैंस ने काफी पसंद किया था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button