सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा की नफरत फैलाने और असहिष्णुता को बढ़ावा देने की रीतिनीति के बुरे नतीजे सामने आने लगे हैं।

SP chief Akhilesh Yadav BJP strategy spreading hatred:- लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की नफरत फैलाने और असहिष्णुता को बढ़ावा देने की रीतिनीति के बुरे नतीजे सामने आने लगे हैं।

SP chief Akhilesh Yadav BJP strategy spreading hatred

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर है। प्रदेश की जनता सकते में है। आखिर सरेआम हत्या, लूट और बलात्कार करने वाले इन अपराधी तत्वों के हौंसले किसके बलबूते पर फल-फूल रहे हैं?

जबसे भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ हुई है चैथे स्तम्भ पर लगातार हिंसक हमले होने लगे हैं। अपने मनमाफिक न लिखने वाले पत्रकारों पर खनन माफिया और भूमाफिया तो अपनी ताकत दिखाते ही रहे हैं

अब स्थानीय अपराधी भी बेखौफ हो रहे हैं। स्वयं पुलिस कर्मी भी उनके साथी बन जाते हैं। ऐसे में न्याय पाने के लिए जनता कहां जाए?

गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी को बदमाशों ने इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने भांजी से छेड़छाड़ के मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

पुलिस ने कुछ किया नहीं उल्टे उन्हें शिकायत की जानकारी मिल गई। फिर तो बदमाशों की हिम्मत बढ़ गई।

पुलिस ने अगर समय से कार्यवाही की होती तो पत्रकार की जान नहीं जाती।

दबंगों पर कार्यवाही करने में पता नहीं क्यों पुलिस को पसीने आ जाते हैं

  • लखनऊ में लोकभवन के सामने जिस महिला ने न्याय न मिलने पर आग लगाई थी उसकी मौत हो गई है।
  • दबंगों पर कार्यवाही करने में पता नहीं क्यों पुलिस को पसीने आ जाते हैं।
  • आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही क्यों होती है? इस सबका दुष्परिणाम दुखद होगा ही।
  • समाजवादी पार्टी पत्रकार के आश्रित को 25 लाख रूपए भाजपा सरकार द्वारा दिए जाने की मांग करती हैं।
  • इनके पीड़ित परिवारीजनों के प्रति सहानुभूति में समाजवादी पार्टी ने 2 लाख रूपए की मदद की है।

उन्नाव में शलभमणि त्रिपाठी पत्रकार की हत्या

  • उन्नाव में शलभमणि त्रिपाठी पत्रकार की हत्या भी निर्ममता से की गई थी।
  • पत्रकार संतोष गुप्ता की पुत्री पौत्री की विगत 18 जुलाई 2020 को हत्या कर दी गई।
  • शाहजहांपुर में उपजा संगठन के जिलाध्यक्ष जब दफ्तर से घर जा रहे थे.
  • वाहन चेकिंग के नाम पर महिला दारोगा ने अभद्रता की।
  • उन्नाव में दो महिलाओं के शव झाड़ियों में मिले जबकि मेरठ में एक महिला और बेटी की हत्या कर दी गई।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button