कन्नौज पहुंचे सपा सुप्रीमो ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा…

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को कन्नौज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को कन्नौज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।  उन्होंने लव जेहाद के मुद्दे पर कहा कि सरकार को लव जेहाद पर कानून बनाने के स्थान पर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कानून बनाना चाहिए। 

ये भी पढ़े-मौलाना कल्बे सादिक की तालीमी खिदमात को कभी नहीं भुलाया जा सकता: कल्बे जवाद

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर में छिबरामऊ पहुंचे।  अखिलेश पहले पार्टी कार्यकर्ता दीपू चौहान के घर में उनकी बुआ के शांति पाठ में शामिल हुए और परिवार को सांत्वना दी।   इसके बाद वह सिकंदरपुर स्थित सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विशुन दयाल सविता के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का आश्वासन देकर सत्ता में आई भाजपा ने किसानों के हित में कोई काम नहीं किया।  किसानों के धान को लूट लिया गया।  यही हाल मक्का का भी रहा. मिशन शक्ति के नाम पर भाजपा जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं कर रही. योजना के नाम पर सिर्फ प्रचार-प्रसार हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चार वर्षों में माताओं और बहनों पर अत्याचार की दो गुने से ज्यादा हो गई है।  उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा ने एक बड़ा काम करते हुए डायल 100 को डायल 112 कर पुलिस वालों को लूटने की खुली छूट दे दी।  उन्होंने कार्यकर्ताओ को आश्वस्त किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और कन्नौज जिले की तीनों विधानसभा सीटों को जीतेगी।

आखिर कब आएगा आय दोगुना करने वाला कानून
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने प्रदेश व कन्नौज का विकास रोक दिया है। सपा शासनकाल में जो काम हुए, उन्हें भी जहां-तहां ठप कर रखा है। किसान परेशान हैं। आय दोगुना करने का वादा कर भाजपा केंद्र व प्रदेश की सत्ता में बैठ गई। आय दोगुना करने वाला कानून आखिर कब आएगा, पता नहीं। बुधवार को सपा अध्यक्ष ने पूरा दिन जिले में बिताया। पूर्व मुख्यमंत्री के लंबे वक्त ठहरने से सपाई उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश व कन्नौज का विकास रोक दिया है।
महंगाई से किसान हैं परेशान
भाजपा की सरकार कानून पर कानून ला रही है लेकिन युवाओं को रोजगार देने, बिजली का बिल कम हो, ऐसा कानून कब आएगा। किसानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है।किसान का मक्का, धान लूट लिया गया। हर तरफ महंगाई से किसान परेशान हैं। किसान के परिवार बेरोजगार हैं। प्रदेश में बीमार लोगों के इलाज के लिए दवा, बिस्तर, आईसीयू नहीं है। कानपुर के एक वृद्ध को परिजन उपचार के लिए लेकर घूमते रहे। उपचार न मिलने पर वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
बिहार के चुनाव में हुई  धांधली : अखिलेश 

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल-बेहाल है। बिजली के अनाप-शनाप बिल आ रहे हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से आगरा खंड के शिक्षक व स्नातक चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। यह भी कहा कि यदि भाजपा बिहार जैसी लूट मचाएगी तो कोई नहीं जीतेगा।

2019 के लोकसभा चुनाव में सपाइयों को रेड कार्ड दिए गए, लाठी मारी गई, यह कोई नहीं भूल सकता। देर शाम अखिलेश यादव ने कन्नौज सपा कार्यालय में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में धांधली हुई है। भाजपा ने पूरी मशीनरी का इस्तेमाल किया। कोविड के नाम पर खेल हो रहा है। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का भी उत्पादन नहीं किया। बिजली विभाग घाटे में है। यह बीजेपी सरकार की नाकामी है। कन्नौज के लिए एक बुक तैयार कराई है। इसमें लोकसभा चुनाव के एक-एक बूथ का पूरा ब्योरा व कार्यकर्ताओं के कार्य के अनुभव हैं। जिसे भी मिलना है वह अब सोशल मीडिया, फोन को छोड़ इस बुक के जरिए मुझसे संपर्क कर सकेगा। इससे सपा के नाम पर केवल राजनीति कर रहे लोगों को सीख भी मिलेगी।
2022 में प्रस्‍तावित उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र बड़ा ऐलान
पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 में प्रस्‍तावित उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि सपा अब किसी बड़े दल से गठजोड़ नहीं करेगी। इसके बदले छोटे दलों से तालमेल किया जाएगा। दीपावली के मौके पर इटावा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्‍होंंने ये ऐलान किया।
अखिलेश पूर्व में हुए उत्‍तर प्रदेश के चुनावों में पहले कांग्रेस फिर बसपा से गठबंधन का प्रयोग कर चुके हैं।  उनके ये दोनों प्रयोग असफल हो गए थे। बड़े दलों से गठबंधन के बावजूद चुनावों में वह सत्‍ता से दूर रह गए। शनिवार को अखिलेश यादव ने साफ किया कि अब यूपी में सपा किसी अन्‍य बड़े दल से कोई गठबंधन नहीं करेगी। इसकी बजाए छोटे दलों से गठजोड़ किया जाएगा।
2022 के विधानसभा चुनाव में जसवंतनगर की सीट छोड़ने और शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाने का एलान
दीपावली पर कुनबे की एकजुटता की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है। अखिलेश ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और अपने चाचा शिवपाल के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में जसवंतनगर की सीट छोड़ने और सरकार बनने पर उन्‍हें कैबिनेट मंत्री बनाने का एलान किया। प्रेस कांफ्रेंस में अखिलश के इस एलान को शिवपाल की ओर से पूर्व में सपा से गठजोड़ की सम्‍भावनाओं पर दिए गए बयानों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
Report-  Pankaj Srivastava
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button