बुध ग्रह के वो अजीबोगरीब रहस्य, जिसके बारे में कोई नहीं जानता होगा…

बुध सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे निकट स्थित ग्रह है। क्या आपको पता है कि ये नाम एक

बुध सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे निकट स्थित ग्रह है। क्या आपको पता है कि ये नाम एक संदेशवाहक रोमन देवता के नाम पर पड़ा है, क्योंकि यह ग्रह आकाश में काफी तेजी से गमन करता है। हम आपको इस ग्रह के कुछ ऐसे रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आ जानते होंगे। 

ये भी पढ़ें : फतेहपुरः कोरोना काल के सजीव अनुभवों पर आधारित पुस्तकों का हुआ अनावरण

1. बुध ग्रह लगभग 88 दिन में ही यह अपना एक परिक्रमण पूरा कर लेता है।

2. बुध को पृथ्वी के बाद दूसरा सबसे घना ग्रह (खनिज की अधिकता) कहा जाता है, जहां खनिज की अधिकता है। यह मुख्य रूप से भारी धातुओं और चट्टान की विशाल संरचना से बना ग्रह है।

3. बुध ग्रह पर जीवन बिल्कुल भी संभव नहीं है, क्योंकि यहां का वायुमंडल मौसम रहित है।

4. बुध ग्रह के सतह के नीचे पृथ्वी की तरह ही टेक्टोनिक प्लेट्स सक्रिय हैं, जिसके कारण इस ग्रह पर भी भूकंपीय घटनाएं होती रहती हैं। यहां की सतह पर कुछ प्राचीन लावा क्षेत्रों की उपस्थिति से पता चलता है कि अतीत में बुध पर ज्वालामुखी गतिविधि रही थी।

5. बुध ग्रह को सुबह या शाम का तारा भी कहा जाता है, क्योंकि यह सूर्योदय से ठीक पहले और सूर्यास्त के ठीक बाद आसमान में दिखाई देता है। यह सौरमंडल के उन पांच ग्रहों में से एक है जो आसमान में नग्न आंखों से देखे जा सकते हैं।

6. बुध की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे पाए गए हैं। इनमें से कुछ तो सैकड़ों किलोमीटर लंबे और तीन किलोमीटर तक गहरे हैं।

7. माना जाता है कि बुध पर अत्यधिक गर्मी के कारण जैसे-जैसे ग्रह का लोहा सिकुड़ना शुरू हुआ, यहां की सतह झुर्रीदार बनती चली गई। इन झुर्रियों को ‘लोबेट स्कार्प्स’ के नाम से जाना जाता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button