अजब गजब: दो सहेलियों ने पहले भाग कर ली शादी और फिर जब घर पहुंची तो….

हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि दोनों ने नजदीक ही एक झोपड़ी में रात गुजारी और सुबह होते ही अपने-अपने ही घर की तरफ निकल पड़ी। जब अपने घर पहुंची तो उनके घर वाले देख हैरान रह गए।

साल 2019 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कूपर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म आपने देखी ही होगी। जिसमें  फिल्म की एक्ट्रेस सोनम कपूर ने समलैंगिक लड़की की भूमिका निभाई थी।

इससे मिलता जुलता ही कुछ धनबाद के सुगियाडीह से सामने आया। जहाँ दो सहेलियों को आपसे में प्रेम हो गया।  फिर उन्होंने शादी (married) करने का निर्णय ले लिया। शनिवार की रात दोनों अपने अपने घर से भाग गयी और नजदीक के एक मंदिर में जाकर शादी कर डाली।

जब अपने घर पहुंची तो उनके घर वाले देख हैरान रह गए

हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि दोनों ने नजदीक ही एक झोपड़ी में रात गुजारी और सुबह होते ही अपने-अपने ही घर की तरफ निकल पड़ी। जब अपने घर पहुंची तो उनके घर वाले देख हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें –आलू के छिलके के बहुत हैं फायदें, ये बातें जरूर जान लीजिए

अपनी बेटियों को ऐसी हालत में देख उनके पैरो के नीचे से जमीन खिसक गयी। उनकी बेटी की मांग में सिंदूर लगा हुआ था और गले में मंगल सूत्र पहना हुआ था। दोनों की उम्र महज 13 साल ही है। इतनी कम उम्र में अपनी बेटी की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देख किसी को मामला हजम नहीं हुआ।

married
सांकेतिक फोटो

लव स्टोरी सुनकर लोगों ने इसका खूब विरोध किया

जब घरवालों ने इन सब के पीछे की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि पड़ोस की 14 वर्षीय अपनी सहेली के साथ उसने शादी (married) कर ली है। इस अजब गजब लव स्टोरी सुनकर लोगों ने इसका खूब विरोध किया। दोनों लड़कियों के घर में खूब कहासुनी हुई।

महिला पुलिस के अन्य अफसरों ने दोनों की काउंसिलिंग की

दोनों साथ-साथ सरायढेला थाना पहुंचीं। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मामले को महिला थाना भेजा गया। महिला थाना प्रभारी विशाखा पांडेय व महिला पुलिस के अन्य अफसरों ने दोनों की काउंसिलिंग की।

लोगों ने लड़कियों को बताया कि 18 साल से पहले कानून शादी को मान्यता नहीं देता। इसलिए फिलहाल दोनों को साथ रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती। 18 वर्ष की आयु तक दोनों शादी नहीं कर सकते। बालिग होने के बाद वे जो भी निर्णय लेंगी उसे परिजनों को मानना होगा। दोनों को समझा-बुझा कर थाने से परिवार के साथ उनके घर भेज दिया गया।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button