सुल्तानपुर : आयुक्त अयोध्या मण्डल ने किया तहसील सदर व कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

खबर सुल्तानपुर से हैं जहाँ गुरुवार को आयुक्त,अयोध्या मण्डल,अयोध्या एम पी अग्रवाल द्वारा गुरूवार को जनपद भ्रमण के दौरान तहसील सदर पहुँचकर गार्ड ऑफ आनर लेने के पश्चात जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के साथ

खबर सुल्तानपुर से हैं जहाँ गुरुवार को आयुक्त,अयोध्या मण्डल,अयोध्या एम पी अग्रवाल द्वारा गुरूवार को जनपद भ्रमण के दौरान तहसील सदर पहुँचकर गार्ड ऑफ आनर लेने के पश्चात जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के साथ तहसील सदर व जिलाधिकारी कार्यालय आदि का गहन निरीक्षण कर अभिलेखों का रख रखाव के साथ-साथ साफ-सफाई नियमिति रूप से किये जाने के निर्देश उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

ये भी पढ़ेंबुलंदशहर : वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की तर्ज पर यूपी में वन डिस्ट्रिक वन क्राइम: जयंत चौधरी

बताते चलें कि आयुक्त, अयोध्या मण्डल श्री एम पी अग्रवाल ने तहसील सदर के तहसीलदार कोर्ट में लंबित 5 पाँच साल पुराने मामलों से सम्बन्धित पत्रावलियों एवं कम्प्यूटर में फीड रिकार्डों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होने कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो रूम में आर-6 रजिस्टर का निरीक्षण कर अमलदरामद,गार्ड फाइल, दाखिला सूची रजिस्टर,दैवी आपदा, विविध प्रपत्र रजिस्टर,सेवा पंजिका, केस डायरी,राजस्व भू अभिलेखागार में पुराने रिकार्डों से सम्बन्धित पत्रावलियों,खेवट, खसरा, संग्रह कार्यालय में राजस्व वसूली से सम्बन्धित रजिस्टर,व्यापार कर/विद्युत देय आदि पंजिका का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अपने निरीक्षण में एक-एक समस्त पटल सम्बन्धित को निर्देशित किया कि अभिलेखागार में समस्त राजस्व अभिलेखों को अद्यतन रखा जाय।

तो वही आयुक्त,अयोध्या मण्डल ने अपने निरीक्षण के दौरान कोविड हेल्प डोस्क, महिला हेल्प डेस्क, वरासत अभियान, राजस्व वसूली, भूलेखों का सत्यापन तथा तहसील सदर में साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने संग्रह कार्यालय निरीक्षण के समय राजस्व वसूली से सम्बन्धित रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें वसूली रजिस्टर निरीक्षण के समय कम्पलीट न होने पर सम्बन्धित पटल सहायक को एक सप्ताह के अन्दर दुरूस्त करने हेतु निर्देशित किया।तो वहीं जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल को आश्वस्त किया गया कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियाँ प्रकाश में आयी हैं उसे सम्बन्धित से यथाशीघ्र दूर कराया जायेगा।

बताते चलें कि तत्पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचकर जिलाधिकारी कोर्ट का निरीक्षण कर कम्प्यूटर में फीड फाइलों के विषय में जानकारी सम्बन्धित पटल सहायक से प्राप्त की। उन्होंने संयुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण कर राजस्व सहायक पटल पर अधिकारियों से सम्बन्धित अभिलेखों/पत्रावलियों, बिल लिपिक से सम्बन्धित 11-सी वेतन आदि से सम्बन्धित अभिलेख, जे0ए0 पटल सहायक से कानून व्यवस्था एवं गैंगेस्टर अभियोजन आदि से सम्बन्धित पत्रावलियों, संग्रह अनुभाग में आर सी रजिस्टर,आपदा से सम्बन्धित पत्रावली, सीलिंग अनुभाग कार्यालय में शिकायत पटल से सम्बन्धित पत्रावली, नजारत अनुभाग में न्यायिक अभिलेखागार एवं राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट में रखे पुराने अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए! राजस्व ग्रामों के सजरों एवं जिल्द बन्दोबस्त की उपलब्धता एवं रख रखाव की स्थिति सामान्य पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया।

तो वही मण्डलायुक्त अयोध्या के जनपद में आगमन पर स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डाॅ अरविन्द चतुर्वेदी,मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा स्वागत किया गया। प्रशासनिक अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।इसके बाद वे मॉडर्न थाना बंधुआ के उद्घाटन करने बंधुआ बाजार पहुँचे जहाँ उन्होंने थाने का उद्घाटन करने के पश्चात आख़री में पत्रकारों से मुख़ातिब हुए और मॉडर्न थाना बंधुआ के बारे में अवगत कराया।

रिपोर्ट- संतोष पाण्डेय

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button