सुल्तानपुर: सिलेंडर लीक होने से लगी आग, पति-पत्नी बुरी तरह झुलसे

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पति पत्नी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

खबर सुल्तानपुर से है जहाँ शनिवार को घर में खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई और घर की महिला चपेट में आ गई। पत्नी को बचाने जब पति दौड़ा तो वह भी झुलस गया।

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पति पत्नी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें –IND Vs ENG LIVE Update: पुजारा और पंत ने जड़ा अर्धशतक, टीम इंडिया के संकटमोचक बने चेतेश्वर

तभी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई और….

बताते चलें कि लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सेमरी राजापुर निवासी रामनेवाज उम्र 50 वर्ष की पत्नी निर्मला शनिवार को दिन में घर के अंदर गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई और वह बुरी तरह से झुलस गई।

पत्नी को आग की चपेट में देख पति उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को लंभुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button