दिल्ली : केंद्र सरकार विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर करने जा रही है ये बड़ा काम

केंद्र सरकार राजमाता विजयाराजे सिंधिया के सम्मान में उनके जन्म शताब्दी अवसर पर 100 रुपये का

केंद्र सरकार राजमाता विजयाराजे सिंधिया के सम्मान में उनके जन्म शताब्दी अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का 12 अक्टूबर को जारी करेगी। पीएम मोदी ऑनलाइन स्मारक सिक्के का आज विमोचन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी इस कार्यक्रम में होंगे।

सिंधिया राजघराना देश का पहला ऐसा राज परिवार है, जिसके सदस्य के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी हो रहा है। ग्वालियर को यह सम्मान दूसरी बार मिल रहा है। इससे पहले भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के सम्मान में भी 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी हो चुका है। राजमाता विजयराजे सिंधिया भाजपा की संस्थापक सदस्य रहीं है। भाजपा में उनकी विरासत को अब तक प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे संभाल रहीं थीं। 6 माह पहले राजमाता के नाती ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके पद्चिन्हों पर चलते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

सिक्के की विशेषता

सिक्कों के संग्रहकर्ता सुधीर लूणावत ने बताया कि अब तक देश के किसी भी राजपरिवार के सदस्य के नाम स्मारक सिक्का जारी नहीं हुआ है। राजमाता विजयराजे सिंधिया पर जारी होने वाले 100 रुपये का स्मारक सिक्का कोलकाता की टकसाल में तैयार हुआ है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button