दूसरी बार पिता बने करणवीर बोहरा, पत्नी तीजे ने तीसरी बार नन्ही परी को दिया जन्म

एक बार फिर अभिनेता करणवीर बोहरा पिता बन गए है। उन्होंने वीड‍ियो शेयर कर बेटी होने की खुशखबरी साझा की है। वीड‍ियो में उनके साथ उनकी तीनों बेट‍ियां देखी जा सकती हैं। गोद में अपनी नन्हीं परी को लिए करणवीर बेहद एक्साइटेड और खुश नजर आ रहे हैं।

करणवीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जब वो तीजे संग बच्चे के जन्म के लिए पत्नी तीजे संग अस्पताल पहुंचे थे। यहां करणवीर बेबी प्रैम लेकर अस्पताल में डांस करते हुए जाते नजर आ रहे थे।

इस वीडियो में करणवीर ‘है लव मेरा हिट हिट’ गाने पर डांस कर रहे थे। इस वीडियो को शेयर कर करणवीर ने लिखा था, ‘किसी भी समय खुशखबरी आ सकती है। लड़का हो या लड़की, मैं लकी साबित होने जा रहा हूं।’

आपको बता दें कि करणवीर और तीजे ने साल 2006 में शादी की थी। दोनों की ये शादी बैंगलोर के आश्रम में हुई थी। इस शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button