जानें कौन हैं छठी मईया, ये है पूरी पूजा सामग्री की लिस्ट

सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ कल यानी 18 नवंबर दिन बुधवार से होने जा रहा है। छठ पूजा का प्रारंभ कल नहाय-खाय से होगा। बिहार समेत देश के कई हिस्सों में छठ पूजा के लिए तैयारियां चल रही हैं।

सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ कल यानी 18 नवंबर दिन बुधवार से होने जा रहा है। छठ पूजा का प्रारंभ कल नहाय-खाय से होगा। बिहार समेत देश के कई हिस्सों में छठ पूजा के लिए तैयारियां चल रही हैं।

ये भी पढ़े-बिजनौर : मछली पकड़ने गए युवक ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

छठ मईया को सूर्य देव की बहन माना जाता है। छठ के पर्व में इन्हीं की पूजा अर्चना की जाती है। यह भी कहा जाता है कि नवरात्रि में जिस षष्ठी देवी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि छठ का व्रत करने से छठी मईया संतान को लंबी आयु का वर देती हैं। छठ पर्व में विशेषतौर पर सूर्य और जल को साक्षी मानकर पूजन किया जाता है। जीवन में जल और सूर्य की महत्ता के कारण छठ पर्व पर नदी, सरोवर आदि के किनारे सूर्य देव की आराधना करते हैं। इस व्रत को करने से संतान दीर्घायु होती है। संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत किया जाता है।

छठ पूजा की पूरी सामग्री की लिस्ट

1. व्रत रखने वाले के लिए नए वस्त्र जैसे साड़ी, सूट और पुरुषों के लिए कुर्ता-पजामा या जो उनको पसंद हो।

2. बांस का बना हुआ सूप। कुछ लोग पीतल सूप का भी प्रयोग करते हैं।

3. बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां। इसमें छठ पूजा का प्रसाद रखा जाता है।

4. दूध तथा जल रखने के लिए एक ग्लास, एक लोटा और थाली खरीद लें।

5. पूजा में प्रयोग के लिए 5 गन्ने, जिसमें पत्ते लगे हों।

6. हल्दी, मूली और अदरक का हरा पौधा।

7. पानी वाला हरा नारियल।

8. शरीफा, केला, नाशपाती और बड़ा वाला मीठा नींबू (डाभ)।
9. दीपक, चावल, सिंदूर और धूप।

10. पान और साबुत सुपारी।

11. शकरकंदी तथा सुथनी।

12. मिठाई।

13. शहद।

14. चंदन, अगरबत्ती या धूप, कुमकुम तथा कपूर।

15. गेहूं और चावल का आटा तथा गुड़।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button