ये है दुनिया की सबसे दुर्लभ और महंगी लकड़ी, जानें आखिर क्यों है इतनी कीमती

आज कल लकड़ियों का चलन है। फर्नीचर, खिड़की दीवारें ही नहीं बर्तन और कई जरूरी सामान भी ट्रेंड में हैं। आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं।

आज कल लकड़ियों का चलन है। फर्नीचर, खिड़की दीवारें ही नहीं बर्तन और कई जरूरी सामान भी ट्रेंड में हैं। आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिस पर आप  बिलकुल विश्वास नहीं कर पाएंगे। ये लकड़ी बहुत ही मुश्किल से ही मिलती है इस वजह से ही इसकी कीमत दुनिया में सबसे अधिक है।

ये भी पढ़े-धक्का मार मार के चल रही यूपी पुलिस की गाड़ी, देखें वीडियो

वैसे आमतौर पर चंदन की लकड़कियों को ही महंगा माना जाता है, जिसकी कीमत पांच से छह हजार रुपये प्रति किलो तक होती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी लकड़ी भी है, जो चंदन की लकड़ी की कीमत से कई गुना ज्यादा महंगी है। इसे खरीदने से पहले बड़े से बड़े अमीर भी दो-चार बार जरूर सोचेंगे।

इस लकड़ी का नाम है अफ्रीकी ब्लैकवुड। यह धरती पर मौजूद सबसे मूल्यवान सामग्रियों में से एक है। इस लकड़ी की महज एक किलोग्राम की कीमत आठ हजार पाउंड यानी सात लाख रुपये से भी ज्यादा है। इतने में तो एक अच्छी खासी लग्जरी कार खरीद सकते हैं।

ये सूखे स्थानों पर ही ज्यादातर मिलते हैं

अफ्रीकी ब्लैकवुड पेड़ अन्य पेड़ों की तुलना में धरती पर बेहद कम हैं यानी यह दुर्लभ हैं। इनकी ऊंचाई लगभग 25-40 फीट होती है। अफ्रीकी ब्लैकवुड मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के 26 देशों में पाए जाते हैं।  ये सूखे स्थानों पर ही ज्यादातर मिलते हैं।

अफ्रीकी ब्लैकवुड की लकड़ी का ज्यादातर इस्तेमाल शहनाई, बांसुरी और गिटार जैसे संगीत वाद्ययंत्र बनाने के काम में होता है। इसके अलावा इस लकड़ी से मजबूत और टिकाऊ फर्नीचर भी बनाए जाते हैं, लेकिन वो काफी महंगे होते हैं। इतने महंगे कि उन्हें खरीदना आम लोगों के बस की बात नहीं है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button