कन्नौज: आज अखिलेश यादव अन्नदाताओं के समर्थन में निकालेगे ‘किसान यात्रा’

सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल ने 6 जनपदों के पुलिस अधीक्षक सहित कई आला अधिकारियों के साथ ठठिया पहुंचकर विशिष्ट मंडी का निरीक्षण किया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) के कार्यक्रम को लेकर आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल ने 6 जनपदों के पुलिस अधीक्षक सहित कई आला अधिकारियों के साथ ठठिया पहुंचकर विशिष्ट मंडी का निरीक्षण किया। इसके बाद अफसरों का काफिला ठठिया से होता हुआ तिर्वा किसान बाजार पहुंचा। यहां उन्होंने जिलाधिकारी राकेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा से जानकारी प्राप्त की। मीडिया को जानकारी देते हुए आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि सपा के कार्यक्रम को लेकर यह निरीक्षण किया गया है। कार्यक्रम में सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़े-मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल्ली जा रहे भाकियू भानु गुट की बस को पुलिस ने रोका

समाजवादी पार्टी किसानों के हित की लड़ाई की शुरुआत इत्र नगरी कन्नौज से शुरू करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए बढ़ाओ खेती बचाओ नारे के साथ 7 सितंबर को ठठिया विशिष्ट मंडी से किसान यात्रा की शुरुआत करेंगे।

जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी की तरफ से सोमवार से पूरे प्रदेश में किसान यात्रा निकाली जाएगी यह यात्रा सुबह 10:00 बजे ठठिया विशेष मंडी से शुरू होकर तिर्वा किसान बाजार तक यह यात्रा जाएगी। जिसमे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) शामिल होकर रैली का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद रैली का समापन तिर्वा स्थिति किसान बाजार पर समाप्त होगी। यहां सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव रैली को सम्बोधित करेंगे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के किसान आंदोलन को डीएम ने नहीं दी अनुमति

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) के ठठिया क्षेत्र में किसान आंदोलन को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अनुमति नहीं दी है। उनका कहना है कि अभी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है, लिहाजा भीड़ को जुटाने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जा सकती। सपा मुखिया को पत्र भेजकर इसके लिए अवगत भी करा दिया गया है। यदि फिर भी भीड़ जुटती है तो प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगा। बता दें कि आज सोमवार को ठठिया विशिष्ट मंडी समिति से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हैं। इसके लिए स्थानीय सपा पदाधिकारियों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का टारगेट भी दिया जा चुका है। एक संभावना जताई जा रही है कि सुबह आयोजन स्थल पर अधिक से अधिक भीड़ जमा हो सकती है। हालांकि इसको लेकर देर शाम आईजी मोहित अग्रवाल ने जिले में बैठक भी की। आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही हर स्थिति के लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है।

Report- – Pankaj Srivastava

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button