आज भारत को मिलेंगे तीन लड़ाकू विमान

चीन और पाकिस्तान के साथ जमीनी विवाद के बीच भारतीय वायु सेना की ताकत लगातार बढ़ती जा रही। भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने के लिए आज तीन और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच रहे हैं।

चीन और पाकिस्तान के साथ जमीनी विवाद के बीच भारतीय वायु सेना की ताकत लगातार बढ़ती जा रही। भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने के लिए आज तीन और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच रहे हैं।इन लड़ाकू विमानों के पहुंचने से वायुसेना की क्षमता और बढ़ेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह फ्रांस से राफेल उड़ान भरेंगे और शाम तक भारत पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि, फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीनों राफेल विमान रास्ते में रुके बिना भारत पहुंचेंगे।फ्रांस के एयरबेस से गुजरात के जामनगर तक की लंबी उड़ान के दौरान फ्रांसीसी वायुसेना का हवा में ईधन भरने वाला विमान भी साथ मौजूद रहेगा। इससे पहले पांच राफेल विमान 28 जुलाई को भारत पहुंचे थे। वहीं फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने गए है।

यह भी पढ़े: मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को लिया हिरासत में, ये है पूरा मामला

आपको बता दे कि,राफेल के लिए अलग-अलग बैच में भारतीय वायुसेना के पायलटों को फ्रांस में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसे पहले बेड़े को वायुसेना में शामिल किए जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमानों को गेम चेंजर बताया था। रक्षा मंत्री ने कहा था कि कि राफेल के साथ वायुसेना ने टेक्नोलॉजी के स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है। यह नवीनतम हथियारों और सुपीरियर सेंसर से लैस लड़ाकू विमान है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button