लखनऊ: आज राजधानी को मिलेगी दो नए पुलों की सौगात, मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री करेंगे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग

राजधानी लखनऊ को आज दो पुलों की सौगात मिलेगी। नाका हिंडोला और मीना बेकरी के दो पुलों का लोकार्पण आज  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के द्वारा किया जाएगा। 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ को आज दो पुलों की सौगात मिलेगी। नाका हिंडोला और मीना बेकरी के दो पुलों का लोकार्पण आज  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के द्वारा किया जाएगा। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल लोकार्पण (inaugurate virtual)करेंगे। दोनों पुलों से राजधानी के 8 लाख लोगों को राहत मिलेगी।आज शाम साढ़े 5 बजे किया लोकार्पण जाएगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से होंगे

करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए दो पुलों की सौगात मंगलवार को पुराने लखनऊ के लाखों लाेगों को मिलेगी। जिससे उनका मुख्य शहर में आवागमन आसान हाे जाएगा। गुरु गोविदं सिंह मार्ग पर नाका हिंडोला होते हुए डीएवी कॉलेज और हैदरगंज से मीना बेकरी तक बनाए गए दो पुलों का लोकार्पण मंगलवार 20 अक्टूबर को शाम साढ़े पांच बजे किया जाएगा। ये समारोह वर्चुअल होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से होंगे।

सेतु निर्माण निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप गुप्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, पीडब्ल्यूडी के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे।

इसकी  लागत करीब 65 करोड़

ये पुल 1527.88 मीटर लंबा ये पुल है। जिस पर करीब 131 करोड़ रुपए की लागत इस पुल पर आई है। इस पुल के जरिये गुरु गोविदं सिंह मार्ग, हुसैनगंज चौराहा, बांसमंडी, नाका, डीएवी से ऐशबाग जाने वाले लोगों को बहुत राहत मिलेगी। वे सीधे निर्बाध जा सकेंगे। ये थ्री लेन का फ्लाइओवर है।हैदरगंज से मीना बेकरी पुल इसकी लागत करीब 65 करोड़ रुपए है। जिसकी लंबाई 908.05 मीटर है। शहर का व्यवस्त मार्ग इस पुल से राहत पाएगा।बुलाकी अड‌्डा, राजाजीपुरम जैसे अहम इलाकों में जाम कम हो जाएगा। ये टू लेन का फ्लाइओवर है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। दोनों पुलों से राजधानी के 8 लाख लोगों को राहत मिलेगी।आज शाम साढ़े 5 बजे किया लोकार्पण जाएगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, मंत्री बृजेश पाठक भी होंगे मौजूद रहेंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button