ओसामा बिन लादेन की मौत के पीछे की सच्चाई उड़ा देगी आपके होश…

ओसामा बिन लादेन को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी माना जाता था। ओसामा बिन लादेन अल कायदा नामक आतंकी संगठन का चीफ था। दुनियाभर में उसका आतंक फैला मचा हुआ है।

ओसामा बिन लादेन को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी माना जाता था। ओसामा बिन लादेन अल कायदा नामक आतंकी संगठन का चीफ था। दुनियाभर में उसका आतंक फैला मचा हुआ है। अल कायदा 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में स्थित विश्व के सबसे ऊंचे टावर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के साथ दुनिया के कई देशों में आतंक फैलाने और आतंकी गतिविधियां संचालित करने का दोषी है। 2 मई, 2011 को अमेरिका के स्पेशल कमांडो फोर्स ने उसे पाकिस्तान में इस्लामाबाद के पास एब्टाबाद में उसके ठिकाने पर मार गिराया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि लादेन पर 5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा गया था। 

बताया जाता है कि लादेन के पास अरबों की संपत्ति थी। कुछ साल पहले अमेरिकी प्रसारण कंपनी  ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें खुलासा हुआ था कि लादेन ने सूडान में 29 मिलियन डॉलर की संपत्ति छिपाई हुई थी। रिपोर्ट में ऐसी संभावना जताई गई थी कि लादेन को ये पैसा शायद उसके सऊदी पिता से मिला था।

ये भी पढ़े-इस चीज का पानी है अमृत के समान, खत्म कर देता है जड़ से सैकड़ो बीमारियां

पत्नी ने एक दांत के डॉक्टर से अपने दांत का इलाज करवाया था

दरअसल, अमेरिका ने लादेन के ठिकाने से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए थे। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ था। अमेरिका द्वारा जब्त किए गए अलकायदा के दस्तावेजों में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि लादेन इस बात से बहुत परेशान रहता था कि अमेरिका उसके पीछे पड़ा हुआ है। इसके अलावा लादेन की पत्नी ने एक दांत के डॉक्टर से अपने दांत का इलाज करवाया था। इस बात से भी लादेन को हमेशा लगता था कि डॉक्टर ने उसकी पत्नी के दांत में कोई ट्रैकिंग डिवाइस लगा दिया है, जिससे उसे हमेशा ट्रैक किया जा रहा है।

ओसामा बिन लादेन का जन्म सऊदी अरब के एक धनी परिवार में हुआ था। उसके पिता मोहम्मद बिन लादेन सऊदी अरब के एक अरबपति बिल्डर थे, जिनकी कंपनी ने देश की लगभग 80 फीसदी सड़कों का निर्माण किया था। ओसामा बिन लादेन मोहम्मद बिन लादेन के 52 बच्चों में से 17वां था। कहा जाता है कि जब ओसामा के पिता की साल 1968 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई, उस समय उसकी उम्र महज 11 साल थी और उसे लगभग आठ करोड़ डॉलर की राशि विरासत में मिली थी।

ओसामा बिन लादेन पढ़ाई के दौरान ही कट्टरपंथी इस्लामी शिक्षकों और छात्रों के संपर्क में आ गया था। उस समय वो सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला अज़ीज़ विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन बाद में वो आतंकी बन गया।

साभार

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button