”कछुए वाली अंगूठी” बदल सकती है आपकी किस्मत, जान लें ये नियम

कछुआ की अंगूठी पहनना कई अर्थों में लाभदायक माना गया है। कछुए की अंगूठी पहनना जहां वास्तुशास्त्र के लिहाजे से महत्वपूर्ण माना जाता है, वहीं यह अंगूठी धन लाभ के लिए भी अच्छा माना गया है।

कछुआ (Turtle) की अंगूठी पहनना कई अर्थों में लाभदायक माना गया है। कछुए की अंगूठी पहनना जहां वास्तुशास्त्र के लिहाजे से महत्वपूर्ण माना जाता है, वहीं यह अंगूठी धन लाभ के लिए भी अच्छा माना गया है। माना जाता है कि कछुआ अगर आपके घर में रखा है तो घर की सारी नकारात्मक शक्तियां इसके होने से नष्ट हो जाती हैं।

क्या आप जानते हैं कि कछुए (Turtle) की अंगूठी का असर इतना माना जाता है कि यह दुर्भाग्य को भाग्य में बदल देने की ताकत रखती है। लेकिन इसे पहनने के लिए कुछ नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है।

कछुए (Turtle) की अंगूठी सीधे हाथ की मध्यमा यानि बीच की अंगुली में पहनें। इसे धारण करने का सबसे शुभ दिन शुक्रवार माना गया है क्योंकि यह समृद्धि का भी प्रतीक है।

हाथ में पहनी जाने वाली कछुए (Turtle) की अंगूठी ऐसी होनी चाहिए जिसमें कि कछुए का सिरा आपकी तरफ हो। ध्यान रहे कि कछुए का मुख बाहर की ओर न हो वरना इसका नकारात्मक असर हो सकता है।

इसे शुक्रवार के दिन धारण करने के लिए घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने रख दें और दूध तथा पानी के साथ धोएं, फिर पूजा करें और अंत में इसे धारण कर लें।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button