Shocking: मर्सिडीज़ में घूमने वाली भारती सिंह की कमाई कर देगी आपको हैरान, जानें इनकम

बॉलीवुड ड्रग्स केस में एनसीबी ने टीवी होस्ट और फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया के घर से गांजा बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बॉलीवुड ड्रग्स केस में एनसीबी ने टीवी होस्ट और फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया के घर से गांजा बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भारती सिंह टेलीविजन दुनिया की जानी मानी शख्सियत हैं और करोड़ों की मालकिन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारती सिंह एक एपिसोड का कितना चार्ज करती हैं… इसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे, तो चलिये हम आपको बतातें हैं।

भारत के मशहूर कॉमेडियन में भारती का नाम शामिल

भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रतियोगी के रूप पर की थी और आज वो बतौर एक होस्ट और जज काम कर रही हैं। भारती ने अपनी मेहनत से सफलता हासिल की है, जिसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। भारती का नाम आज भारत के मशहूर कॉमेडियन में गिना जाता है।

गरीबी के चलते छूट गई थी पढ़ाई

आज तक के मुताबिक, भारती के जीवन में एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्हें गरीबी में जीना पड़ा था, जिसके चलते उन्हें अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी।

भारती ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सिर्फ दो साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था और फिर उनकी मां के कंधे पर परिवार की सारी जिम्मेदारी आ गई थी। उन्होंने बताया था कि घर चलाने के लिए उनकी मां एक फैक्ट्री में काम करती थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह एनसीसी कैंप जाया करती थीं, ताकि वह घर की परेशानी को थोड़ी देर भूल सकें। वह ऑडिशन देने के लिए जगह-जगह जाया करती थीं। इसी बीच एक दूसरे कॉमेडियन सुदेश लहरी ने उनके हुनर को पहचाना और उन्हें एक रोल ऑफर किया और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें : कोरोना के बढ़ते मामले के चलते फिर लागू किया गया रात्रि कर्फ्यू

अपनी प्रतिभा के दम पर सुर्खियों में रहीं भारती

आपको बता दें कि भारती सिंह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ की सेकंड रनरअप रह चुकी हैं। टीवी पर कृष्णा अभिषेक के साथ ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ और ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ करने के बाद उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ में में भी अपनी प्रतिभा के दम पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

इतनी है भारती की कमाई

राजस्थान पत्रिका के मुताबिक, भारती एक एपिसोड का लगभग 25 से 30 लाख रुपये चार्ज करती हैं और लाइव इवेंट करने के लिए 15 लाख रुपये लेती हैं। उनके पास काफी महंगी कारें भी हैं। उनके पास 52 लाख की Audi, 1.78 करोड़ की मर्सिडीज़ और एक Swift Dzire है। बता दें कि भारती की सलाना इनकम करीबन 8 करोड़ के लगभग है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button