उन्नाव कांड: मृतक दो लड़कियों का आज किया जाएगा ‘अंतिम संस्कार’

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनो लड़कियों की मौत जहर खाने हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों की मौत के छह घंटे पहले खाना खाया था।

यूपी में उन्नाव कांड में तीन दलित लड़कियां बुधवार की रात खेत में संदिग्ध अवस्था में पाई गयी थी। उनमें से मृतक दो लड़कियों का आज शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। जबकि तीसरी लड़की की हालत अब तक नाजुक बनी हुई है। 

ये भी पढ़े-झाँसी : हाइवे पर पकड़ा गया लूट करने वाला गिरोह, नकदी व असलहा बरामद

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये हुआ था खुलासा

मृतक लड़कियों को पोस्टमार्टम (post-mortem) के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट आ चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनो लड़कियों की मौत जहर खाने हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों की मौत के छह घंटे पहले खाना खाया था।

किसी भी प्रकार की चोट या उसके निशान नहीं पाए गए हैं

पोस्मार्टम रिपोर्ट में दोनों लड़कियों के पेट में सौ से अस्सी ग्राम खाना पाया गया है। दोनों लड़कियों की मौत जहर से होने की बात बताई जा रही है। वहीं दोनों लड़कियों के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या उसके निशान नहीं पाए गए हैं।

एक लड़की अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। लड़की को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में रेफर किया गया है। लड़की की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेशन पर रखा गया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button