उन्नाव: भाजपा उन्नाव में पड़ी बड़ी दरार,शकुन सिंह के सपथ ग्रहण कार्यक्रम में नही पहुंचे भाजपा के ये माननीय

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अरुण सिंह को प्रत्याशी घोषित किए जाने के 24 घंटे बाद शकुन सिंह को प्रत्याशी बना दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अरुण सिंह को प्रत्याशी घोषित किए जाने के 24 घंटे बाद शकुन सिंह को प्रत्याशी बना दिया गया। इसी के बाद उन्नाव जिले की भाजपा में एक बड़ी दरार पड़ गयी। भाजपा के एक खेमे ने बगावत कर अरुण सिंह को निर्दलीय प्रत्याशी घोषित कर दिया। तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में शकुन सिंह मैदान में आ गयी। भाजपा के सामुहिक प्रयास से शकुन सिंह विजयी हुई।

निराला प्रेक्षागृह में आयोजित सपथ ग्रहण समारोह में आज कार्यक्रम आयोजक अपर विकास अधिकारी वीके सिंह की तरफ से जनपद के सांसद, विधायक, विधानपरिषद सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन आज कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्ता, विधायक बम्बालाल दिवाकर, विधायक ब्रजेश रावत,जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गयी।

शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, बसपा के बागी अनिल सिंह बांगरमऊ से विधायक श्रीकांत कटियार ही उपस्थित रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button