अभी-अभी: यूपी के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के नाम का हुआ ऐलान…

देश का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने वाले हैं।

देश का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने वाले हैं, जिसको लेकर कई राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों को सियासती अखाड़े में उतार रही हैं। इनमें से कई पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा पहले से ही हो चुकी है और कुछ अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

साल 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा का चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने वाला है। यूपी की कमान संभालने और राज्य की सत्ता पर राज करने के लिए लगभग सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश की सियासत में कदम रखने की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़े-होटलों के ये घिनौने काम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, कभी भी नहीं रखेंगे कदम…

बता दें कि उत्तर प्रदेश की सियासत में कदम रखने का ऐलान करने वाली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा दांव खेला है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की पुख्ता तैयारियां पार्टी ने शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्‍य संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) के नाम का ऐलान किया गया।

प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्‍तव और जिलाध्‍यक्ष भूपेंद्र जादौन के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने भी संजय सिंह को ही मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग की है। आप यूपी में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान  किया था। उन्‍होंने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यूपी में वर्ष 2022 में विधानसभा के लिए चुनाव होंगे।

उन्‍होंने कहा था कि जनआंदोलन के जरिये 8 साल पहले उन्‍होंने पार्टी बनाई थी और AAP दिल्‍ली में 3 बार सरकार बनाने में सफल रही. सीएम केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा उनकी पार्टी ने पंजाब में मुख्‍य विपक्षी दल की भूमिका भी निभाई।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button