यूपी: राज्यपाल ने रामविलास पासवान के निधन पर जताया शोक

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राम विलास पासवान जमीन से जुड़े राजनेता थे जिन्होंने सदैव गरीब एवं वंचितों के लिये संघर्ष किया। पासवान के निधन से राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामविलास पासवान एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे हमेशा समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों के हित एवं कल्याण के लिए सक्त्रिस्य रहते थे। सांसद के रूप में उन्होंने लंबी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। रामविलास पासवान के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करके राम बिलास पासवान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन की खबर अति दुखद है। इसके अलावा जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने भी पासवान के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button