उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

वेंकैया नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाना चाहिए और आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमें अपने आप को संविधान के मूल्य और आदर्शों के प्रति समर्पित करना चाहिए।

आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए

वेंकैया नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाना चाहिए और आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा , ” देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। हम अपने संविधान में निहित स्वतन्त्रता, समानता, बंधुत्व तथा सभी को न्याय जैसे आदर्शों के प्रति स्वयं को समर्पित करें।”

ये भी पढ़े-महोबा : मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन में 13 जोड़ो का हुआ विवाह…

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करें

वेंकैया नायडू ने कहा कि हम सभ्यतागत मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति अपने संकल्प को दोहराएं और अपने गणतंत्र की उपलब्धियों का उत्सव मनाएं तथा आत्मविश्वास से भरे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button