हम BJP की वैक्सीन नहीं लगवायेंगे,:सपा प्रमुख अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। देश में कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास और जल्द टीकाकरण शुरू करने की तैयारी के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि मै बीजेपी की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। मुझे बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है।

इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि 2022 में जब हमारी सरकार आएगी तो जनता में कोरोना का टीका मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।

सिक्ख समाज के लोगों ने सपा अध्यक्ष को किया सम्मानित

बता दें कि शनिवार को यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने नए साल के अवसर पर कई धर्मों के धर्म गुरुओं से मुलाकात की। सपा अध्यक्ष अयोध्या के संतों, सिक्ख गुरुओं और मौलानाओं से भी मिले। सिक्ख समाज के लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

अयोध्या को बनाएंगे वर्ल्ड क्लास सिटी- अखिलेश यादव

इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी को मौका मिला तो किसानों को उनका हक देंगे। सर्किल रेट से 6 गुना मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी, तब अयोध्या नगर निगम में भगवान राम की धरती पर कोई टैक्स नही लगेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 365 दिन दीवाली जैसा माहौल लाएंगे। अयोध्या को हम वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button