यूपी: योगी सरकार ने प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब शनिवार को भी….

हालिया समय में प्रदेश में कोरोना के मामले दहाई की संख्या में ही सामने आ रहे हैं। इसी वजह से प्रदेश की जनता को शनिवार के लॉकडाउन से राहत दी गयी है।

प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए सूबे की योगी सरकार ने यूपी में लगने वाले वीकेंड लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी है। अब प्रदेश में शनिवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। सरकार ने शनिवार को लगने वाले लॉकडाउन को समाप्त कर दिया है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए रविवार का लॉकडाउन फ़िलहाल रहेगा। योगी सरकार के इस फैसले से अब लोग शनिवार को भी अपना काम निपटा सकेंगे।

हालिया समय में प्रदेश में कोरोना के मामले दहाई की संख्या में ही सामने आ रहे हैं। इसी वजह से प्रदेश की जनता को शनिवार के लॉकडाउन से राहत दी गयी है। काफ़ी समय से वीकेंड लॉकडाउन को खत्म करने की मांग की जा रही थी। लॉकडाउन की वजह से लोगों को शनिवार और रविवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लॉकडाउन की वजह से मार्केट और जरूरी चीजों की दुकानें बंद होने की वजह से दिक्क्त होती थी।

सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे बाज़ार

योगी सरकार के नये आदेश के बाद अब प्रदेश में सोमवार सुबह 6 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक व्यापारिक गतिविधियों की इजाजत होगी. राज्य सरकार ने जुलाई में दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक बाजार, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई थी, जबकि शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंदी के दिन थे।

मेट्रो का भी होगा संचालन

शनिवार से लॉकडाउन हटने के बाद अब बाकि चीजों की तरह मेट्रो का संचालन भी बाकि दिनों की तरह हो सकेगा। इसके साथ ही में शनिवार को भी दुकानें व बाजार खुल सकेंगे साथ ही लोग अब शनिवार के दिन भी मॉल जाकर शॉपिंग कर सकते हैं। इस फैसले के बाद लोगों के साथ-साथ व्यपारियों को भी राहत मिलेगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button