फैटी लिवर के मरीजों को क्या खाना चाहिए व क्या नहीं, जानिए ये बातें

आधुनिक खराब जीवनशैली से सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इससे कई लोग ब्लड प्रेशर, थायराइड, हृदय रोग, मधुमेह (डायबिटीज) और लिवर संबंधित बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।

आधुनिक खराब जीवनशैली से सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इससे कई लोग ब्लड प्रेशर, थायराइड, हृदय रोग, मधुमेह (डायबिटीज) और लिवर संबंधित बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। लिवर से जुड़ी समस्याओं में सबसे घातक बीमारी फैटी लिवर की मानी जाती है जो समय के साथ-साथ लिवर में फैट बढ़ाती है। इससे ग्रस्त मरीजों में पेट फूलना, सांसो में बदबू, वजन का कम होना, अपच जैसी कई अन्य समस्या होने लगती है। आइए आपको फैटी लिवर की जानकारी देने के साथ रोगियों को अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए।

दो प्रकार के होते हैं फैटी लिवर : कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि फैटी लिवर की समस्या सिर्फ शराब या मादक चीजों का सेवन करने से होती है। इसका इलाज घरेलू तौर पर करना संभव नहीं है। तो आपको बता दें कि फैटी लिवर दो प्रकार के होते हैं, पहला एल्कोहॉलिक फैटी लिवर है जो शराब के अधिक सेवन करने से होता है। दूसरा नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर है जो मोटापे और खाने की अनुचित आदतों वाले लोगों में देखा जाता है।

Fatty liver : चिकित्सकों के अनुसार फैटी लिवरी की समस्या में लिवर में सूजन या सिकुडऩ आ जाती है। ऐसे में खाने को पचाने में काफी मुश्किल होती है। उल्दी या घबराहट जैसी समस्या भी होने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अपने जीवनशैली में बदलाव और आहार में कुछ चीजों को शामिल कर फैटी लिवर की समस्या को दूर किया जा सकता है, साथ ही इससे लिवर भी मजबूत होता है।

ओट्स : ओट्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड और डाइटरी फाइबर मौजूद होता है। इसे अपने आहार में शामिल कर आप लिवर में जमे फैट को कम कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसे लोग जो रोजाना ओटमील का सेवन करते हैं उनके शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। ऐसे में नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर की बीमारी होने से भी बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ में हत्या: मेस का चार्ज हैंडओवर करने को लेकर सेना के दो सूबेदार आपस में भिड़े

अखरोट : अखरोट को अपने आहार में शामिल करके आप लिवरी संबंधित समस्या से बच सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर को सेहतमंद बनाएं रखने में मदद करता है। इसके अलावा लिवर की हिपेटिक ट्राइग्लिसराइड और सूजन को भी अखरोट के सेवन से कम किया जा सकता है। अगर आप रोजाना अपने नाश्ते में ओट्स के साथ अखरोट का सेवन करेंगे तो आपके लिवर के लिए ये काफी फायदेमंद रहेगा।

ब्रोकली : फैटी लिवर की समस्या में ब्रोकली का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इससे लिवर मजबूत और सेहतमंद बना रहता है। ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते है। इसके अलावा शरीर में जमा फैट भी कम होता है। ब्रोकली का सेवन करने से ट्राइग्लिसराइड और हिपेटिक मैक्रोफेज को भी कम किया जा सकता है।

ग्रीन टी : ग्रीन टी का सेवन करने से भी फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे लिवर मजबूत और हिपेटिक इंफ्लेमेशन कम होता है। ग्रीन टी में भी एंटीऑक्सीडेंट मौजूद है जो लिवर के फैट को कम करता है। रोजान कम से 3 बार ग्रीन टी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

सब्जियां और फल : फैटी लिवर के रोग से ग्रसित रोगियों के लिए फल और सब्जियों का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इन्हें अपने डाइट में भरपूर्ण मात्रा में फल और सब्जियां शामिल करनी चाहिए। आपके लिए ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इससे लिवर का फैट कम होने के साथ लिवर हेल्दी होता है।

फैटी लिवर में न खाएं ये चीजें

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button