विदाई के बाद घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन को साथ हुआ ऐसा ‘खौफनाक अंत’, देख दंग रह जाएंगे आप

जिसके साथ शादी के सात फेरे लेकर उम्रभर चलने का वादा करने की सोच रहे थे दूल्हा दुल्हन और एक साथ हुआ उनका ऐसा खौफनाक अंत देख लोगों के आँसू नहीं रुक रहे।

Shocking: जिसके साथ शादी के सात फेरे लेकर उम्रभर चलने का वादा करने की सोच रहे थे दूल्हा दुल्हन (bride) और एक साथ हुआ उनका ऐसा खौफनाक अंत देख लोगों के आँसू नहीं रुक रहे। किसी को क्या पता था जो दो लोग पूरी ज़िंदगी के लिए एक होने की कसमें खाने जा रहे है उनका एक साथ ऐसा अंत हो जायेगा। 

दरअसल राजस्थान में शनिवार को कुछ बदमाश एक दुल्हन (bride) के अपहरण  का प्रयास कर रहे थे। जब बदमाश दुल्हन को  किडनैप न कर सके तो उसे गोली मार दी। इतना ही नहीं जब  बीच  बचाव करने दूल्हा आया  तो उसे भी गोली लग गयी। दोनो को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े-अगर सर्दियों में भी रखना चाहते है अपनी स्किन को सॉफ्ट तो फेसपैक में शामिल करें ये चीज…

इस घटना के बाद से वर और वधु दोनो पक्षों के लोगों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल में दोनो पक्षों के लोग जमा हो गए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र की है।

दूल्हा और दुल्हन को एक कार में बैठाकर विदा किया गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को बारात झुझुनूं से आई थी। सीकर के नीमकाथाना थाना क्षेत्र में रहने वाली दुल्हन के यहां शुक्रवार रात से आज तड़के तक मांगलिक कार्य हुए और उसके बाद आज सवेरे दूल्हा और दुल्हन को एक कार में बैठाकर विदा किया गया।

बताया जा रहा है कि कुछ ही दूरी पर बाइक सवार कुछ युवकों ने कार रोकने की कोशिश की। वे लोग कार को रुकवाने के लिए कार के आगे भी आ गए लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। बाद में पास से गुजर रही कार में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी और बाइक समेत फरार हो गए। दूल्हा और दुल्हन के सिर और चेहरे पर छर्रे लगे हैं।

वहीं चालक भी फायरिंग में घायल होना बताया जा रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही दोनो पक्षों के लोगों को लगी तो हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची इससे भी लोगों में गुस्सा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी नजर में हैं उनको जल्द ही गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोडकर देख रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button