मुजफ्फरनगर: महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली स्थित एक महिला ने की प्रेस वार्ता। महिला ने एक युवक पर बलात्कार करने का लगाया आरोप।

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली स्थित एक महिला ने की प्रेस वार्ता। महिला (Woman) ने एक युवक पर बलात्कार (rape) करने का लगाया आरोप। जनपद मुजफ्फरनगर की कोतवाली नगर स्थित एक रेप पीड़ित महिला ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि वह एनएच 58 ढाबे पर वेटर और सफाई का कार्य करती है। 

जब वह घर जाने के लिए स्टाफ रूप में कपड़े बदल रही थी तब पीछे से संजीव कुमार नाम के युवक ने महिला (Woman) को दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार (rape) किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसके बच्चे को जान से मार देगा युवक महिला को गंदी गंदी गाली गलौज कर जातिसूचक शब्द कहता है।

ये भी पढ़े-सुर्खियों में रहने वाले इटकौली ग्राम सभा के लेखपाल के खिलाफ ग्रमीणों ने खोला मोर्चा

होटल के कर्मचारियों ने भी पीड़ित महिला (Woman) को गरीब कहकर शांत करा दिया और कहने लगे कि उपरोक्त संजीव कुमार बहुत ही दबंग बदमाश है शराबी अय्यास किस्म का व्यक्ति है यह होटल भी उसी की जमीन पर है।

शारीरिक संबंध बनाने और नई लड़की की मांग करता है

पीड़ित महिला (Woman) अपने बच्चे की जान के डर से शांत हो गई उपरोक्त संजीव कुमार इसके बाद भी कई बार आकर महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने और नई लड़की की मांग करता है।

पीड़ित महिला (Woman) दुखी होकर अपने बेटे के साथ आत्महत्या जैसी घटना करने को तैयार है पीड़ित महिला ने संबंधित थाने में भी इसकी सूचना दी परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है इसीलिए महिला ने उपरोक्त संजीव कुमार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्ट – मोनू सिंह 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button