डोईवाला : सरकार और संगठन ने दिया सम्मान तो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

डोईवाला के तमाम कार्यकर्ताओं को सरकार और संगठन में जगह मिलने पर आज सम्मान देकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर किया गया।

डोईवाला के तमाम कार्यकर्ताओं को सरकार और संगठन में जगह मिलने पर आज सम्मान देकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर किया गया।आज डोईवाला ब्लॉक सभागार में तमाम ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया जिन्हें सरकार और संगठन में जगह मिली है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नगर पालिका में चार लोगों को नामित किया तो वही तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देकर उनका कद बढ़ाया गया है।

डोईवाला नगर भाजपा मंडल ने ऐसे सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ संगठन का आभार जताया।
भारतीय जनता पार्टी ने डोईवाला के रामेश्वर प्रसाद लोधी संजीव सैनी और सरिता जोशी को जहां संगठन में जगह मिली है तो वही नगर पालिका में रोहित छेत्री, नीलम नेगी, अनूप सोलंकी और लच्छीराम लोधी को सदस्य नामित किया गया है।

सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान ब्लॉक सभागार में करते हुए भाजपा के लोगों ने उम्मीद जताई है कि 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़े बहुमत के साथ विजय हासिल करेगी और फिर से सत्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुन सरकार बनेगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button