भारतीय जनता पार्टी ने सफाई अभियान चलाकर गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री  के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी तिराहे रैदोपुर में सफाई अभियान (cleanliness campaign)चलाकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और महात्मा गांधी अमर रहे लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारे लगाए गए। 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है जो सत्याग्रह के माध्यम से इस देश को आजादी दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाए थे आज जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से पदाधिकारी से मंडल अध्यक्ष तक सभी पदाधिकारी परंपरा के अनुसार आज महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके चरणों में नमन किया गया।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान चलाया जाएगा

आज आजमगढ़ लोकसभा के सभी गांव में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसका शुभारंभ रैदोपुर दलित बस्ती से की जाएगी इस मौके पर अखिलेश मिश्र गुड्डू प्रदेश कार्यकारी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह राजेश सिंह महुआरी विवेक निषाद मोनू विश्वकर्मा सुनील मिश्रा पूनम सिंह मयंक गुप्ता अवनीश चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button