चंडीगढ़: प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से मांगी माफी, जांच का दिया भरोसा

pm mचंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के लोगों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है। प्रधानमंत्री चंडीगढ़ में सिटी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का उद्घाटन करने गए थे। पीएम ने कहा कि इस मामले में एक जांच होगी और लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक मोदी की यात्रा के कारण लोगों की काफी असुविधा हुई। इस यात्रा की वजह से चंडीगढ़ में स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। यहां से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों विमानों की सेवा संचालित होगी। पीएम ने राष्ट्र को यह आधुनिक सुविधा सौंपी। इससे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। यह 939 करोड़ का प्रॉजेक्ट था। इसे उत्तर भारत में क्षेत्रीय प्रगति के अग्रदूत के रूप में देखा जा रहा है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब कई आर्थिक गतिविधियों को संचालित किया जा सकेगा। यह प्रॉजेक्ट एयरपोर्टस अथॉरिटीज ऑफ इंडिया (एएआई) और हरियाणा-पंजाब सरकार का जॉइंट वेंचर था। इसमें एएआई का 51 पर्सेंट हिस्सा है और पंजाब-हरियाणा सरकार का 24.5 पर्सेंट।

इस उद्घाटन समारोह में पंजाब, हरियाणा के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक कैप्टन सिंह सोलंकी, नागरिक उड्डयन मंत्री पी. अशोक गजपति राजू, पंजाब के सीएम परकाश सिंह बादल और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button