चरित्र पर संदेह को लेकर पत्नी को मार डाला फिर कर ली आत्महत्या

पुणे। पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर 60 वर्षीय पति ने उस पर हाथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दीं। बाद में खुद के गले पर छूरी से वार कर आत्महत्या की। यह घटना शनिवार की दोपहर चार बजे पिंपरी स्थित गांधीनगर झाेपड़पट्टी में हुई। घटना को लेकर पिंपरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुकंुद बुधप्पा गायकवाड़ (60) ने पत्नी सुरेखा मुकुंद गायकवाड़ (55) की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। दोनों मुल सोलापुर स्थित अहिरवाड़ी गांव के निवासी थे। फिलहाल वे अपने तीन बेटों के साथ पिंपरी स्थित गांधीनगर झोपड़पट्टी में रहते थे। मुकंुद मजदूरी किया करता था वहीं सुरेखा केटरिंग काम के लिए जाती थीं। उनके बेटे अशोक, पंचनाथ और रवि निजी कंपनी में काम करते हैं। मुकंुद को शराब की लत थी।
वह हमेशा सुरेखा के चरित्र पर संदेह जताया करता था। इस वजह से दोनों मंे झगड़े हुआ करते थे। शनिवार की दोपहर घर में दोनों ही थे। रोज की तरह दोनों में झगड़ा हुआ। मुकंुद ने गुस्से में आकर सुरेखा पर हाथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दीं। उसके बाद खुद के गले पर छूरी से वार कर आत्महत्या की। उनका छोटा बेटा रवि घर गया और दरवाजा खटखटाने लगा। भीतर से कोई भी आवाज नहीं आ रही थी। इसलिए उसने मित्रों को बुलाया और दरवाजा तोड़ दिया। तब जाकर यह घटना सामने आई। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]