टीचर ने 13 साल के बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, लोगों ने की तोड़फोड़

तहलका एक्सप्रेस , डॉ इब्राहीम जहगीरदार
नागपुर। ट्यूशन कक्षा संचालक द्वारा मासूम विद्यार्थी से अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला उजागर हुआ है। घटना के विरोध में रविवार को मनसे, विद्यार्थी और पालकों ने कक्षा में तोड़-फोड़ कर गुस्सा उतारा। तनाव बना रहा। प्रकरण दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार किया गया है।
जान से मारने की दी थी धमकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित 13 वर्षीय विद्यार्थी कक्षा सातवीं में अध्ययनरत है। उसके पिता किसी शैक्षणिक संस्था के संचालक हैं। उन्होंने अपने पुत्र का राजपूत ट्यूशन कक्षा में दाखिला कराया था। कक्षा का संचालक रोहित राजपूत उर्फ कल्याण सिंह (25) त्रिमूर्ति नगर निवासी है। संचालक होने के साथ ही रोहित स्वयं भी विद्यार्थियों को पढ़ाता है। बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर 2015 से कक्षा खत्म होने के बाद रोहित पीड़ित विद्यार्थी को रोक कर रखता था। उसके बाद मोबाइल पर अश्लील क्लीपिंग दिखाकर उससे वही कृत्य करता था। इस संबंध में किसी और को बताने पर रोहित ने उसे फेल करने व जान से मारने की धमकी दे रखी थी। दस दिन तक यही क्रम चलता रहा।
रोते हुए मां को दी जानकारी
23 तारीख की रात को रोहित ने विद्यार्थी के साथ वही कृत्य किया। डरे-सहमे विद्यार्थी ने किसी को भी इसकी जानकारी नही दीं और छत पर जाकर रोने लगा था। जब मां ने रोने का कारण पूछा, तो विद्यार्थी ने सब कुछ बता दिया। मामला शनिवार की रात थाने पहुंचा। घटना की खबर अन्य विद्यार्थी व पालकों समेत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को लगी। बड़ी संख्या में लोग कक्षा में जमा हुए और कक्षा में जमकर तोड़-फोड़ की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर रोहित को गिरफ्तार किया है। सहायक निरीक्षक एम.एस.मुंडे मामले की जांच कर रहे हैं।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]