…..तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को पीटती थीं हिलेरी

क्या किया गया है दावा?
यह मार्च 1993 का एक किस्सा है। बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति थे। उनकी पत्नी हिलेरी को एक रोज अपनी मां की बीमारी की खबर मिली। वे तुरंत उन्हें देखने लिटिल रॉक चली गईं। लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें एक और खबर मिली। पति और राष्ट्रपति बिल के बारे में। हिलेरी को पता चला कि गायिका बारबरा स्ट्रेसैंड व्हाइट हाउस में बिल से मिली थीं। यही नहीं, बारबरा रातभर वहां रुकी भी थीं। खबर मिलते ही हिलेरी आगबबूला हो गईं। तुरंत अगली फ्लाइट पकड़कर वॉशिंगटन पहुंच गईं। और चंद घंटों बाद ही व्हाइट हाउस में वे बिल क्लिंटन से मुखातिब थीं। और इसके बाद…दूसरे दिन बिल का सामना किसी प्रोग्राम में एक जर्नलिस्ट से हो गया।

चोट पर सवाल पूछने पर टाल जाते थे बिल
बिल क्लिंटन के गर्दन और चेहरे पर खरोंच के गहरे निशान थे। उस जर्नलिस्ट से रहा नहीं गया तो चोट की वजह पूछ बैठा। इस पर बिल ने जवाब दिया, ‘शेव करते वक्त ब्लेड से कट लग गए हैं।’ इतना कहकर बिल वहां से कन्नी काट गए। लेकिन यह जवाब ‘दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति’ का नहीं था। बल्कि घर की चहारदीवारी के भीतर ‘पत्नी से पिटने वाले पति’ का था। यह बात बिल को तो पता थी ही, शायद वह पत्रकार भी जानता था।

किताब में किए गए कई दावे
और अब जल्द ही बिल-हिलेरी से जुड़े इसी तरह के किस्से दुनिया के सामने आने वाले हैं। एक किताब की शक्ल में। इस किताब में उस वक्त के भी कई वाकये बताए गए हैं, जब बिल अरकंसास प्रांत के गवर्नर थे। इसमें हिलेरी और बिल के इर्द-गिर्द उड़ती अफवाहों और साजिशों का भी ब्यौरा है। इसमें बताया गया है कि हिलेरी का अतीत बिल के मामले में घरेलू हिंसा से भरा है। गुस्सा आने पर हिलेरी बेहद हिंसक हो जाती थीं।

अभी कैंपेन में क्या कहती हैं हिलेरी
अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए हिलेरी दावेदार हैं। चुनावी कैंपेन में वे सोशल मीडिया पर लगातार अमेरिका को घरेलू हिंसा व गन पॉलिसी से छुटकारा दिलाने का वादा कर रही हैं।
‘हाथ में जो भी होता था चला मारती थीं’
दावा किया जा रहा है कि वह (हिलेरी) किताबें, एश-ट्रे, किचन के बर्तन या जो भी हाथ में आए बिल को फेंक मारती थीं। ज्यादातर मौकों पर उनका निशाना चूकता नहीं था। उनके चेहरे पर थप्पड़ भी जड़ देती थीं। इतना ही नहीं वह अपने स्टाफ और सिक्युरिटी करने वाले सीक्रेट सर्विस के एजेंटों को भी परेशान किया करती थीं।

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]