दाऊद और हाफिज से निपटने के लिए तैयार भारत: राज्यवर्धन सिंह राठौड़

नई दिल्ली। मुंबई हमलो के गुनहगार दाऊद इब्राहिम और लश्कर ए तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद जैसे भारत के दुश्मनों के खिलाफ भारत सरकार अपनी रणनीति तैयार करने में लगी है| इस बात का खुलासा किया है केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने| एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि भारत ऐसे देश के दुश्मनों से निपटने के लिए सक्षम हैं और उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि भारत उनके बारे में सोच नहीं रहा है।
जब राठौड़ से यह पूछा गया कि सरकार 1993 के मुंबई धमाकों के मुख्य आरोपी दाउद इब्राहिम और भारत में अन्य वांछित सईद के बारे में सरकार क्या कर रही है तो उन्होंने कहा कि हम हमेशा अपने दुश्मन से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत का दुश्मन जहां कहीं भी हो उसे यह नहीं सोचना चाहिए कि भारत उसके बारे में कुछ नहीं सोच रहा है।
दाऊद और हाफिज पर क्या कोई अभियान होगा? तब राठौड़ ने कहा कि हो सकता है कि हम देश के इन दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे लेकिन इस बात की चर्चा नहीं की जाएगी| जब कुछ सफलता मिले तब इस बारे में बात करना अच्छा रहेगा| उन्होंने कहा कि डिपेंड करता है कि उस ऑपरेशन को सरकार क्या दर्जा देती है। वो कोवर्ट ऑपरेशन भी हो सकता है और स्पेशल ऑपरेशन भी।
उनसे पूछा गया कि सरकार आये इतने दिन हो गए हमने तो सिर्फ डोजियर ही दिया है? तब राठौड़ कहा कि सिर्फ इतना है नहीं है कई और विकल्प है| साम, दाम, दंड, भेद सभी तरीकों का उपयोग किया जाएगा। जब कभी कुछ होगा, आपको खबर मिल जाएगी। ’
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]