भारतीय अभिमानी, डोकलाम में सड़क बनाते रहेंगे: चीन

पेइचिंग। भारत और चीन के बीच डोकलाम सीमा विवाद पूरी तरह से थमता नहीं दिख रहा है। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार में छपे लेख में लिखा गया है कि पेइचिंग डोकलाम में सड़क और अन्य निर्माण कार्य को जारी रखेगा। लेख में यह भी लिखा गया है कि इन निर्माण कार्यों पर भारत की कोई भी प्रतिक्रिया विचित्र है। लेख में भारतीय सोसायटी को पागलपन का शिकार और अभिमानी भी बताया गया है।

यह लेख बीते हफ्ते आई उन रिपोर्ट्स के जवाब में लिखा गया है जिनमें कहा गया था कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने चुंबी घाटी में एक सड़क का निर्माण शुरू किया है, जो कि उस इलाके से महज 10 किलोमीटर दूर है जहां भारत और चीन के बीच महीनो विवाद रहा।

हैरानी की बात यह है कि लेख में भारत सरकार के कथन को दोहराते हुए कहा गया कि डोकलाम में चीन ने कोई नया निर्माण कार्य नहीं किया है। हालांकि, इस इनकार की वजह कुछ और थी। लेख के मुताबिक अभी निर्माण कार्य के लिए ठीक मौसम नहीं है। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि इस क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण कार्य का पूरा अधिकार पेइचिंग के पास है।

लेख के मुताबिक, ‘डोकलाम चीनी क्षेत्र है और पूरी तरह से चीनी सरकार के नियंत्रण में है। डोकलाम विवाद के बीच, पेइचिंग ने इस इलाके में सड़क निर्माण किया था और बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की कोशिश की थी। ऐसा लंबे समय से चला आ रहा है।’

इसमें लिखा गया है, ‘भारत की चिंताएं समझने योग्य है लेकिन उसे हर तरफ उलझना नहीं चाहिए। भारत को अपने सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं एक सीमा तक रखनी चाहिए।’ लेख के मुताबिक, ‘डोकलाम में निर्माण कार्य को लेकर भारत की चिंता तर्कसंगत है लेकिन इसे लेकर उसकी कड़ी प्रतिक्रिया पागलपना है। भारतीय समुदाय संवेदनशील और अभिमानी है और भारतीय मीडिया राष्ट्रवाद को बढ़ा रहा है। भारत को अपने पागलपन से बाहर आना चाहिए और चीन भारत के सनकीपन को मानने के लिए बाध्य नहीं है।’

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button