भारत, अमेरिका और जापान के ‘मालाबार’ से चिढ़ेगा चीन!

तहलका एक्सप्रेस ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत, जापान और अमेरिका के साथ मिलकर अक्टूबर के महीने में हिंद महासागर में नौसैनिक युद्धाभ्यास करने जा रहा है। कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक आठ साल पहले चीन इस युद्धाभ्यास से इस कदर चिढ़ गया था कि तब से भारत ने इस तरह के युद्धाभ्यास की मेजबानी नहीं की।
चीन और भारत की प्रतिस्पर्धा के लिहाज से हिंद महासागर एक नए क्षेत्र के तौर पर उभरता हुआ दिख रहा है। जहाँ एक ओर चीन हिंद महासागर में अपनी दखल बढ़ाने की कोशिश कर रहा है वहीं, भारत इस क्षेत्र में अपनी पुरानी हैसियत वापस पाने की जद्दोजहद में है। जानकारों के मुताबिक अमेरिका के साथ हर साल किए जाने वाले सैनिक युद्धाभ्यास ‘मालाबार’ में जापान को शरीक करने के भारत के फैसले से एशिया की तीन सामुद्रिक महाशक्तियों के बीच सैन्य संबंधों के मजबूत होने के संकेत मिलते हैं। नई दिल्ली में नेवी और कूटनियक गलियारों में दखल रखने वाले एक सूत्रे ने बताया कि भारत, अमेरिका और जापान के सैन्य अफसरों ने तोक्यो के पास योकोसुका में एक अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर इस सैनिक युद्धाभ्यास की योजना के सिलसिले में मुलाकात की। तोक्यो में मौजूद जापान सरकार के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर इस मुलाकात की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि तीनों देशों की नेवी के अफसर इस युद्धाभ्यास में जापान की भागीदारी पर चर्चा कर रहे हैं।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]