युवाओं में पैठ बनाने के लिए अखिलेश ने बढ़ाया कदम, लांच किये दो मोबाइल एप्लीकेशन

तहलका एक्सप्रेस, लखनऊ। देश मे आए नए-नए टेक्नालॉंजी का असर युवाओं पर तो देखने को मिल ही रहा है साथ ही इन तकनीकी साधनों का प्रयोग राजनीति में भी जमकर किया रहा है। फिर चाहे वह बीते वर्ष हुआ लोकसभा चुनाव हो या फिर बिहार मे इसी वर्ष होने वाला विधानसभा चुनाव। इसी क्रम मे गुरुवार को उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी ने भी लोगों के बीच पैठ बनाने के लिए दो मोबाइल एप्लिकेशन लॉंच किया है जिसमे से एक ऐप मे नाम अपना नाम जोड़ते हुए ‘समाजवादी अखिलेश’ रखा है। वहीं दूसरे ऐप का नाम उन्होने अपने दल समाजवादी पार्टी के नाम पर रखा है।
सपा द्वारा लॉंच किए गए ऐप्स के बारे मे बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने युवाओं के बीच पैठ बनाने के लिए इन ऐप्स को लॉंच किया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों के माध्यम से सपा सरकार युवाओं को समाजवादी विचारधारा के बारे मे पूर्ण जानकारी दी जा सकेगी। सूत्रों का कहना है कि सपा यह ऐप बहुत पहले लॉंच कर चुकी होती लेकिन किसी विशेष कारणों की वजह से ऐप्स लॉंच नहीं हो सका था। ‘समाजवादी अखिलेश’ ऐप के बारे में जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि इस ऐप में अखिलेश सरकार पर आधारित 150 शॉर्ट फिल्में और 360 डिग्री न्यूज़ पोर्टल के उत्तर प्रदेश की वह अनसूनी कहानियाँ जिसे एफएम पर प्रकाशित किया जाता है को भी इस ऐप के जरिये देखा जा सकता है।
अखिलेश ऐप के बारे मे अपनी राय प्रकट करते हुए सपा के नेताओं ने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम द्वारा निकाली गयी साइकिल यात्रा और सामाजिक क्रांति रथ अभियान के दौरान काफी संख्या में युवा जुडे थे। इसका नतीजा यह रहा कि चुनाव बाद बहुमत के साथ पार्टी की सत्ताय में वापसी हुई। प्रारंभिक तौर पर ऐप में कुल सात कॉलम जोड़े गए हैं, जिसमें मेरी पहल, समाचार और मीडिया, पार्टी के समाचार, राम मनोहर लोहिया, मुलायम सिंह यादव, सीएम की प्रोफाइल, गैलरी और वीडियो का ऑप्शीन दिया गया है। इसके अलावा पार्टी के प्रति अपनी राय देने के लिए प्रतिक्रिया का भी कॉलम दिया गया है। इस ऐप मे सदस्यता अभियान का ऑप्शन भी सम्मिलित किया गया है।
आपको बता दे कि इसी वर्ष भाजपा ने तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुए पूरे देश मे अपना सदस्यता अभियान शुरू किया था जिसमे व्यक्ति एक मिसकॉल करके भाजपा की सदस्यता बन जा रहा था। अपने इसी अभियान के फलस्वरूप भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई थी जिसके सदस्यों की संख्या 10 करोड़ बताई जा रही थी। बीते मई माह मे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सार्वजिक रूप से इस बात की घोषणा भी की थी। अब भाजपा के पगचिह्नों पर चलते हुए सपा ने भी अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए तकनीकी का सहारा लिया है। बताया जा रहा है कि इस ऐप्स के माध्यम से सपा भाजपा पर ही निशाना साध रही है। साथ ही यह भी चर्चा हो रही है कि यह ऐप्स 2017 मे होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बढ़ाया गया पहला कदम है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]