राधे मां के पास हैं अरबों की संपत्ति, मुंबई, दिल्ली में हैं आलीशान बंगले

तहलका एक्सप्रेस प्रतिनिधि, बेबाक राशिद सिद्दीकी, मुंबई। खुद को देवी बताने वाली राधे मां पर हाल ही में दहेज़ प्रताड़ना का आरोप लगा था। इस घटना के बाद एक न्यूज चैनल पर राधे मां के दरबार में शामिल हो चुकी एक महिला वकील ने राधे मां पर अश्लील हरकतों का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि राधे मां ने लोगों को बेवक़ूफ़ बनाकर अरबों रुपए की संपत्ति खड़ी कर ली है। साथ ही राधे मां अपने भक्तों के साथ अश्लील व्यवहार करती है। बता दें कि पंजाब के एक आम परिवार में पैदा हुई राधे मां लाखों के गहने पहनती हैं। वे अपने कार्यक्रमों को शाही अंदाज़ में ऑरगनाइज कर खुद को ग्लैमरस रूप में स्टेज पर उतारती हैं। मुंबई, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में राधे मां के नाम पर ट्रस्ट भी चलते हैं। राधे मां के दुनिया भर में भक्त हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अमेरिका, कनाडा और जापान में भी राधे मां के आश्रम है। जूने अखाड़े से निकाले जाने के बाद राधे मां की संपत्ति की जांच करने के लिए कई अफसर विदेश भी गए थे।
मीडिया कंपनी से जुड़ी है राधे मां
राधे मां ग्लोबल मीडिया एड के कारोबार से जुड़ी है। मुंबई में बोरीवली पश्चिम में रेलवे स्टेशन से 10 मिनट की दूरी पर स्थित ‘राधे देवी मां भवन है, जिसे ग्लोबल मीडिया कंपनी के मालिक ने बनाया है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा सा हॉल है, जिसे ‘माता की चौकी कहा जाता है।ग्लोबल मिडिया की कमान मनमोहन गुप्ता सँभालते है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]