रोहित शर्मा की रिकॉर्ड सेन्चुरी बेकार, साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता

हाशिम अमला (36) रन आउट हुए। एबी डिविलियर्स (51) आर. अश्विन की बॉल पर बोल्ड हुए।
इंडिया ने बनाए 199 रन
इससे पहले रोहित शर्मा (106) की रिकॉर्ड सेन्चुरी और विराट कोहली (43) की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 200 रनों का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने शिखर धवन के जल्दी आउट होने के बाद रोहित और विराट के बीच हुई दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत 199 रन बनाए। अंतिम ओवर की अंतिम बॉल पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सिक्स लगाया।
रोहित ने तोड़ा रैना का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने सुरेश रैना का एक इनिंग में सबसे अधिक रनों का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। रैना ने 2 मई, 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 60 बॉल में 9 चौके और 5 सिक्स की मदद से 101 रन बनाए थे। रोहित ने 66 बॉल में 106 रन बनाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित अब भारत की ओर से टी-20 की एक इनिंग में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैट्समैन बन गए हैं।
दूसरे विकेट के लिए जोड़े 138 रन
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया का शिखर धवन के रूप में पहला विकेट गिरा। वे 3 रन बनाकर रन आउट हुए। शिखर धवन के जल्दी आउट होने के बाद बैटिंग करने आए टेस्ट कप्तान विराट कोहली और रोहित ने बेजोड़ बैटिंग की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन की पार्टनरशिप की। ये रन 12.2 ओवर्स में 11.18 रन रेट से बने। इसमें रोहित शर्मा के 86 और विराट के 43 रन शामिल हैं। इस दौरान दोनों ही बैट्समैन ने साउथ अफ्रीकी बॉलर्स की जमकर धुनाई की और मनचाहे ढंग से शॉट खेले। सबसे रोचक बात यह है कि इस दौरान कुल 8 सिक्स और 13 चौके लगे।
एक ही ओवर में हुए आउट
रोहित शर्मा और विराट कोहली एक ही ओवर में आउट हुए। एबॉट के द्वारा फेंके गए 16वें ओवर की तीसरी बॉल पर विराट कोहली आउट हुए। उनका कैच क्रिस मोरिस ने लपका, जबकि इसी ओवर की अंतिम बॉल पर बड़ी हिट लगाने के चक्कर में रोहित जेपी डुमिनी के हाथों कैच आउट हुए। रोहित ने 66 बॉल में 12 चौके और पांच सिक्स लगाते हुए 106 रन बनाए, जबकि विराट ने 27 बॉल में 3 सिक्स और एक चौका लगाते हुए 43 रन की पारी खेली।

धोनी-रैना ने जोड़े 22 रन
रोहित के आउट होने के बाद सुरेश रैना (14 रन, 8 बॉल, 2 सिक्स) ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 20, 12 बॉल, 2 चौका, 1 सिक्स) के साथ चौथे विकेट के लिए 22 रन जोड़े। रैना 184 के कुल योग पर आउट हुए, जबकि उनके बाद बैटिंग करने उतरे अंबाती रायुडू (0) अगली ही गेंद पर रन आउट हो गए। अक्षर पटेल दो रन बनाकर नॉट आउट लौटे। साउथ अफ्रीका की ओर से एबॉट ने दो विकेट लिए, जबकि क्रिस मोरिस को एक सफलता मिली।

स्कोर बोर्ड
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
रोहित शर्मा | कै. मोरिस बो. एबॉट | 106 | 66 | 12 | 5 |
शिखर धवन | रन आउट | 3 | 4 | 0 | 0 |
विराट कोहली | कै. डुमिनी बो. एबॉट | 42 | 25 | 1 | 3 |
सुरेश रैना | LBW बो. मोरिस | 14 | 8 | 0 | 2 |
महेंद्र सिंह धोनी | नॉट आउट | 20 | 12 | 2 | 1 |
अंबाती रायुडू | रन आउट | 0 | 1 | 0 | 0 |
अक्षर पटेल | नॉट आउट | 2 | 3 | 0 | 0 |
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। साउथ अफ्रीकी टीम को भारत-ए के खिलाफ दिल्ली में खेले गए टी-20 अभ्यास मैच में हार के साथ दौरे की शुरुआत करनी पड़ी थी। इस मैच में टीम इंडिया ने अजिंक्य रहाणे, स्टुअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा को प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल किया है। धोनी ने श्रीनाथ अरविंद को मौका दिया है।
स्पेशल सिक्के से हुआ टॉस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महात्मा गांधी के जन्म दिवस के मौके पर एक विशेष सिक्का जारी किया, जिस पर गांधी और नेल्सन मंडेला के चित्र उकेरे हैं। चांदी के इस सिक्के पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है औार इस पर ‘हेड्स’ की तरफ गांधी और मंडेला के लेजर से उकेरे गए चित्र हैं, जबकि ‘टेल्स’ की ओर फ्रीडम सीरीज लिखा है। मौजूदा सीरीज के लिए खास तौर पर तैयार इस 20 ग्राम के सिक्के से सीरीज के सभी मैचों में टॉस किया जाएगा। मौजूदा सीरीज में तीन टी-20, पांच वनडे और चार टेस्ट मैच खेले जाने हैं। बीसीसीआई ने कहा है कि इस सिक्के का उपयोग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी ‘महात्मा-मंडेला फ्रीडम सीरीज’ के दौरान टॉस के लिए किया जाएगा।

टीमें-
> भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अंबाती रायुडू, मोहित शर्मा, अरविंद।
> साउथ अफ्रीका : फॉफ डू प्लेसिस (कप्तान), एबी डिविलियर्स, काइल एबॉट, हाशिम अमला, फरहान बेहरदीन, मर्चेंट डी लैंज, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, कैगिसो रबाडा, क्रिस मॉरिस।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]