विंबलडनः सानिया ने हिंगिस संग जीता डबल्स का खिताब

लंदन। सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में वुमंस डबल्स चैम्पियन बन गई है। फाइनल में टॉप सीड भारतीय और स्विस जोड़ी ने सेकेंड सीड रूसी जोड़ी एकाटेरिना मकारोवा और एलेना वेस्नीना को हराया। दो घंटे और 47 मिनट तक चले इस मुकाबले में सानिया-हिंगिस की जोड़ी 5-7, 7-6, 7-5 से जीतने में सफल रही। इस जीत के साथ सानिया ने पहली बार वुमंस डबल्स ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया है। ये कामयाबी करने वाली सानिया पहली इंडियन प्लेयर हैं। इससे पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में ऑस्ट्रेलियन, फ्रेंच और यूएस ओपन के खिताब जीते हैं। सानिया-मार्टिना हिंगिस की विजेता जोड़ी को 5.47 लाख डॉलर (3.34 करोड़ रु.) इनामी राशि मिली।

- 2009 में महेश भूपति के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिक्स डबल्स खिताब जीता।
- 2012 में भी महेश भूपति के साथ फ्रेच ओपन मिक्स डबल्स खिताब जीता।
- 2014 में ब्राजील के ब्रूनो सुआरेस के साथ यूएस ओपन मिक्स डबल्स खिताब जीता।
- सानिया को पूरे करियर में 50 लाख डॉलर (रु. 31.60 करोड़) प्राइज मनी मिल चुकी है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]