इतिहास का सबसे बड़ा पिशाच, मानवता का दुश्मन ‘तैमूर लंग’ करोड़ों हिन्दुओं का हत्यारा था

आज कल हर जगह आपको “तैमूर” की ही फॊटो दिखती होगी। फिल्म जगत के नामी गिरामी दंपत्ति करीना और सैफ़ अली खान के बेटे तैमूर के पीछे मीडीया पागल है। तैमूर के उठने से लेकर सोने तक के हर छॊटी बड़ी बात को आप तक बिकाऊ मीडिया पहुंचाती है। लेकिन जिस तैमूर लंग के नाम पर सैफ़ ने अपने बेटे का नाम रखा है उसके अत्याचारों के बारे में मीडिया आपको नहीं बताएगी।

भारत के सानतन संस्कृती को बर्बाद करनेवाले मुगल शासकों का पितामह है तैमूर लंग। इतिहास का सबसे क्रूर मुगल शासक, करोड़ों निर्दॊष हिन्दुओं का हत्यारा है तैमूर। तैमूर ने खुद को “इस्लाम की तलवार” उपाधी से नवाज़ा है। ऐसे कट्टर इस्लामी, हिन्दूओं के हत्यारे तैमूर लंग का नाम सैफ़ ने अपने बेटे को रखा है! अपने 35 साल के शासन में उसने 17 मिलियन लोगों को मौत के घाट उतारा है, जो विश्व के जनसंख्या का लगभग पांच प्रतिशत है।

अरबी में तैमूर का अर्थ है “लोहा”। बचपन में एक चरवाह की तीर उसके कूल्हे और कंधे पर लगने के कारण उसका दाहिना भाग अपंग बन गया। इस चॊट के वजह से वह विकलांग हो गया और चलते वक्त लंगड़ाता था उसके बाद उसका नाम ” तैमूर लंग” पड़गया। तैमूर मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन था। 1398 में लगभग समूचे मध्य-पश्चिम एशिया को जीतने के बाद उसकी नज़र भारत पर पड़ी।

तैमूर जहां पर भी जाता उस शहर को तहस नहस करता था। हज़ारों निर्दॊष लोगों की निर्मम हत्या करता था और उनके कटे हुए सर की खोपड़ी को एक जगह जमा कर उनका ढ़ेर बनवाता था। इससे उसको बड़ा ही आनंद मिलता था। एशिया को जीतने के बाद तैमूर के सेन्य ने भारत पर आक्रमण किया और उसके सेना ने बलूच, पंजाब, सिंध और कश्मीर में अनगिनत हिंदुओं को बर्बरता से मारने का कार्य शुरू किया। कश्मीर में, उसकी सेना ने काटर पर हमला किया जहां सभी पुरुष मारे गए थे, और सभी महिलाओं और बच्चों को युद्ध गुलामों के रूप में बंदी बना दिया गया था।

तैमूर के जल्लादों ने आबादी वाले कस्बों में हिंदुओं का नरसंहार किया, उनकी संपत्ति को लूटा, जबरदस्ती इस्लाम में उनका धर्म परिवर्तन किया, मंदिरों को नष्ट करके उनके अवशेषों पर मस्जिदों का निर्माण किया और भारत में ‘खुतबा’ का प्रचार किया। भटनेर के राजपूत ने तैमूर से हार मानते हुए शांति प्रस्ताव के संधी पर हस्ताक्षर किया था लेकिन तैमूर ने संधी का उल्लंघन करते हुए दस हज़ार लोगों को मार डाला और उनके सर काट दिये। अपने किताब तज़ुक-इ-तैमूरी में वह इस नरसंहार का वर्णन करता है और कहता है, “कुछ समय के भीतर, किले के सभी लोग मारे गए, एक घंटे में दस हजार पुरुषों का सिर काट दिया गया। “इस्लाम” की तलवार ने “काफ़िरों” के खून में स्नान किया। उनकी सेना, धन, अनाज, जो भी किले के अंदर इकट्ठा किए जा रहे थे, मेरी सेना ने लूट लिया था। घरों को जला दिया गया, इमारतें और किले को भी जलाकर राख कर दिया गया है।”

सर्सुती, पानीपत और दिल्ली के लॊनी के सभी हिन्दुओं को तैमूर की सेना ने मार डाला। लोनी में करीब एक लाख हिन्दुऒं को मौत के घाट उतारा। उसने फरमान दिया कि सभी हिन्दु पुरषों को मार दिया जाये और उसकी सारी संपत्ति को हड़प लिया जाये। जो कोई भी हत्या का विरॊध करेगा, उसको भी मार दिया जाये और उसकी भी संपत्ति को ज़ब्त किया जाये। तैमूर केवल हिन्दू युद्द कैदियों को ही मारने का फरमान देता था, जब की मुसलमानों पर वह रहम दिखाता था। महम्मद शाह तुगलक और तैमूर के बीच हुए युद्द में तुगलक हार जाता है और दिल्ली छोड़ कर भाग जाता है। तैमूर केवल पंद्रह दिन के भीतर पूरे दिल्ली को लूट कर आग में झुलसा देता है।

अपनी आत्मकथा में, वह कहता है कि भारत पर हमला करने के पीछे “काफ़िर हिंदुओं” पर धार्मिक युद्ध करना ही उसका मकसद था। वो अपने इस्लामिक सेना को हिंदुओं के धन और अन्य महंगे सामान से संपन्न बनाना चाहता था। ऐसे घॊर हिन्दू द्वेषी, मानवता के ऊपर कलंक, भारत पर अत्याचार करनेवाले के नाम पर सैफ़ अली खान ने अपने बेटे का नाम रखा है जिसे मीडिया आये दिन अपने सुर्खियों में ब्रेंकिंग न्यूस के तौर पर दिखाती है। बौद्धिक दिवालिया पन का अद्भुत निदर्शन और कहां मिलेगा, वह तो केवल भारत में ही देखने को मिलेगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button