योगी द्वारा 10वी व 12वी परीक्षा में प्रथम 10 स्थान पाने वाले सम्मानित,शिक्षकों की भी सराहना

लखनऊ। यूपी बोर्ड, आइसीएसई व सीआइएससी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं तथा सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम दस स्थान पाने वाले मेधावियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन में सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 147 मेधावियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य मंत्री द्वारा प्रत्येक मेधावी को राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की धनराशि और एक टैब प्रदान किया  गया। इस मौके पर मुख्यमंन्त्री योगी द्वारा मेधावियों के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। वहीं इन बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीटिएट परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर ओर मुख्य मंत्री ने कहा कि बालिकाओं ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। कहा कि जिस प्रकार का माहौल मिल रहा है लड़कियों को, उसके लिए उनके माता-पिता को भी बधाई देनी चाहिए। माता-पिता के सहयोग के बिना ये सम्भव नहीं था। अभिभावको के मार्गदर्शन के साथ ही बच्चे आगे बढ़ते हैं।सभी माता-पिताओं को सम्मानित किया जाएगा। योगी ने कहा कि  मेरी अभिलाषा है कि आप सभी आगे-बढ़े और खूब पढ़े।

मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा  कि जो बच्चे टॉप कर रहे हैं निश्चित रूप से वे उत्तर प्रदेश  का कद  बढ़ा  रहे है। प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है। हमें जरुरत है प्रतिभा को पहचाहने की और उन्हें तराशने की। हमें भेदभाव से ऊपर उठकर लड़कियों के प्रति सम्मान दिखाना होगा। उनकी काबिलियत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

हाई-स्कूल और इंटरमीडिएट में लड़कियों ने टॉप किया। ये उनके माता पिता के साथ ही यह  पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। मुख्य मंत्री योगी ने सभी छात्रों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्य मंत्री बोले कि आपको जो सफलता आज प्राप्त हुई है वह इस बात को प्रदर्शित करता है कि आपके शिक्षकों ,आपके परिजन एवं आपकी अपनी मेहनत को प्रदर्शित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि जब यूपी माध्यमिक शिक्षा का परिणाम आने वाला था तो मैं बहुत भयभीत था। लेकिन मैं देखता हूँ आज टॉप करने वालों में अधिकांश लड़कियां हैं। बेटियां किसी से कम नहीं है।जीवन का नाम संघर्ष है। पीएम मोदी बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना शुरू करनी पड़ी।यूपी में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।जिन बच्चों ने कड़ी मेहनत की है उन्हें सफलता मिली है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button