सहवाग ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की खबर से किया इनकार
दुबई। पिछले ढाई साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में मैंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। अपने 37 बर्थडे से एक दिन पहले सहवाग के रिटायरमेंट की खबर आई। यहां तक कि ट्विटर पर #ThankYouSehwag टॉप ट्रेन्ड हो गया।बताया जा रहा है कि सहवाग एक फेयरवेल टेस्ट खेलना चाहते हैं। इस बारे में उनकी बीसीसीआई से बातचीत भी की लेकिन बीसीसीआई इसके लिए तैयार नहीं है। सोमवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों की टीम एऩाउंस होने के बाद सहवाग के रिटायमेंट की खबर आई।
सर डोनाल्ड ब्रेडमैन, ब्रायन लारा के बाद सहवाग दुनिया के तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो बार ट्रिपल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इन तीन दिग्गजों के बाद क्रिस गेल ये कारनामा करने वाले चौथे क्रिकेटर बने। वनडे में डबल सेंचुरी लगाने वाले वो दुनिया और भारत के दूसरे क्रिकेटर थे। सहवाग ने इंदौर में 8 दिसंबर 2011 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेली थी। अप्रैल 2009 में सहवाग को “विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर” के अवार्ड मिला। ये अवार्ड पाने वाले वो पहले इंडियन क्रिकेटर हैं।
इस विस्फोटक बैट्समैन ने 251 वनडे में 8273 रन बनाए। उनके नाम 15 शतक और 38 अर्धशतक हैं। 104 टेस्ट में सहवाग ने 8586 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 32 अर्धशतक जड़े। इसके साथ ही वीरू ने 19 टी20 मैचों में 394 रन बनाए।
मैच | रन | 100 | 50 | विकेट | |
टेस्ट | 104 | 8586 | 23 | 32 | 40 |
वनडे | 251 | 8273 | 15 | 38 | 96 |
टी20 | 19 | 394 | – | 2 | 0 |
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]