17 साल की लड़की ने अपनी मर्जी से 76 साल के बुजुर्ग से की शादी, बाद में लगाए ये गंभीर आरोप…

पिछले महीने इंडोनेशिया में अबाह सरना नाम के 78 वर्षीय बुजुर्ग ने 17 साल की लड़की नोनी नविता से शादी की थी। इस चर्चित शादी के 22 दिनों के बाद अब इस शख्स ने अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया।

पिछले महीने इंडोनेशिया में अबाह सरना नाम के 78 वर्षीय बुजुर्ग ने 17 साल की लड़की नोनी नविता से शादी की थी। इस चर्चित शादी के 22 दिनों के बाद अब इस शख्स ने अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया।

बता दें, अबाह ने तलाक की अर्जी डाल दी है। उनके इस कदम से लड़की के घरवाले काफी हैरान हैं। परिवार का कहना है कि दोनों के रिश्ते में किसी तरह की कोई समस्या नजर नहीं आ रही है, उसके बाद भी दूल्हे ने तलाक की अर्जी डाल दी है। इंडोनेशिया में 78 वर्षीय बुजुर्ग Abah Sarna ने पिछले महीने 17 साल की Noni Navita से शादी रचाई थी। लेकिन शादी के 22 दिन बाद ही दूल्हे ने लड़की से अलग होने का फैसला कर लिया। जी हां, उन्होंने बीते हफ्ते ही तलाक के लिए अर्जी डाली है। उम्र में फासले के कारण इस कपल ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौरी थीं। लेकिन जब Abah ने Noni से अलग होने का फैसला किया तो लड़की के परिवार वाले शॉक्ड रह गए। क्योंकि उन्हें दोनों के रिलेशनशिप में किसी तरह की समस्या नहीं नजर आ रही थी!

दुल्हन की बहन Iyan ने मीडिया से कहा, ‘मैं यह सुनकर हैरान थी। क्योंकि दोनों के बीच सबकुछ ठीक ही लग रहा था। लेकिन अचानक किए उनके इस फैसले ने चौका दिया है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे परिवार को Abah से कोई परेशानी नहीं थी। हालांकि, Abah के परिवार की तरफ से इस शादी को लेकर समस्या जरूर थी।

यह भी पढ़े: ललितपुर – प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पर ग्रामीणों का पलटवार

दुल्हन पर लगाया आरोप
हैरानी की बात यह भी है कि अबाह ने नोनी पर शादी से पहले से गर्भवती होने का आरोप लगाया है। हालांकि नोनी के परिजनों से इस बात को पूरी तरह गलत बताया है। दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर दहेज का भी आरोप लगाया है। अबाह का कहना है कि उसने दुल्हन के परिवार को शादी के समय 50 हजार रुपये और मोटरसाइकिल दी तो वहीं दुल्हन के परिवार को कहना है कि उनकी तरफ से भी मोटी रकम दहेज के रूप में दी गई।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button