वो देश, जहां नहीं है एक भी ‘मस्जिद’, फिर भी रहते हैं सैकड़ों मुसलमान

पूरी दुनिया में कई देश हैं, जो अपने अलग-अलग रीति-रिवाजों के चलते प्रसिद्ध हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पूरी दुनिया में कई देश हैं, जो अपने अलग-अलग रीति-रिवाजों के चलते प्रसिद्ध हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Slovakia: पूरी दुनिया में कई देश हैं, जो अपने अलग-अलग रीति-रिवाजों के चलते प्रसिद्ध हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। आपको भी यकीन नहीं होगा और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या वाकई ऐसा हो सकता है।

इस देश में नहीं है एक भी मस्जिद

बता दें कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां मुस्लिम (Muslim) तो जरूर रहते हैं, लेकिन वहां एक भी मस्जिद (Mosque) नहीं है। हैरानी की बात यह भी है कि इस देश में मस्जिद बनाने की अनुमति भी नहीं मिलती है। उस देश का नाम है… स्लोवाकिया (Slovakia)।

ये भी पढ़े-पाकिस्तान के इस शहर में मुसलमानों से ज्यादा रहते हैं हिंदू, पढ़े पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, स्लोवाकिया (Slovakia) में जो मुस्लिम (Muslim)  रहते हैं वो तुर्क और उगर हैं और 17 वीं सदी से ही वह इस देश में रह रहे हैं। साल 2010 में स्लोवाकिया में मुस्लिमों की आबादी 5,000 के आसपास थी।

देश में मस्जिद बनाने को लेकर हुआ विवाद

आपको बता दें कि स्लोवाकिया (Slovakia) यूरोपीय यूनियन का सदस्य देश है, लेकिन वो एक ऐसा देश है, जो सबसे आखिर में इसका सदस्य बना। हालांकि, इस देश में मस्जिद बनाने को लेकर कई बार विवाद भी होता रहा है। साल 2000 में इस देश की राजधानी में इस्लामिक सेंटर बनाने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। ब्रातिसिओवा के मेयर ने स्लोवाक इस्लामिक वक्फ फाउंडेशन के सभी प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

दरअसल, साल 2015 में शरणार्थियों का प्रवास यूरोप के सामने एक बड़ा मुद्दा बना हुआ था। उस समय स्लोवाकिया ने 200 ईसाइयों को शरण भी दी थी, लेकिन मुस्लिम (Muslim) शराणार्थियों को आने से मना कर दिया गया था। इस मामले में स्लोवाकिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यहां मुस्लिमों  के इबादत की कोई जगह नहीं है, जिसके कारण मुस्लिमों को शरण देना देश में कई समस्याएं पैदा कर सकता है। हालांकि, यूरोपीय यूनियन ने भी इस फैसले का आलोचना की।

 

इस्लाम को धर्म के रूप में स्वीकार नहीं करता स्लोवाकिया (Slovakia)

गौरतलब है कि 30 नवंबर, 2016 को स्लोवाकिया ने एक कानून पास किया, जिससे इस्लाम को आधिकारिक धर्म का दर्जा देने पर रोक लगा गयी थी। यह देश इस्लाम को एक धर्म के रूप में नहीं स्वीकार करता है। यूरोपीय यूनियन में स्लोवाकिया एकमात्र ऐसा अकेला देश है, जहां एक भी मस्जिद (Mosque)  नहीं है।

स्लोवाकिया में ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए भी एक कड़ा कानून है। इस देश में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आप किसी से खराब व्यवहार में बात नहीं कर सकते हैं और ना ही हल्ला मचा सकते हैं। अगर ऐसा कोई करता है, तो उसे पुलिस पकड़ सकती है, और जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button